फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: संता- तेरा भाई आजकल क्या कर रहा है? बंता का जवाब पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

Sat, 06 Jan 2024 02:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Today Funny Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां आसे दूर रहती हैं। हंसने में आप जोक्स (Jokes) और चुटकुलों (Chutkule) की मदद ले सकते हैं। आपको हंसाने के लिए हम कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते रहते हैं और हंसाने का सिलसिला...

टीचर- (खाली जगह भरो) नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली___चली
पप्पू- नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली धीरे-धीरे चली 
टीचर- मुझसे मजाक कर रहे हो...अभी बताती हूं 
पप्पू- मैडम वो तो मैंने आपका दिल रखने के लिए कह दिया...वरना नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली तो क्या उसका बाप भी एक इंच नहीं चल सकता।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता- तेरा भाई आजकल क्या कर रहा है?
बंता- एक दुकान खोली थी, पर अब जेल में है!
संता- वो क्यों? बंटी- दुकान हथोड़े से खोली थी!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता और बंता की लड़ाई हो रही थी।
संता (गुस्से में)-  मैं तेरे कपड़े फाड़ कर तुझे घर के बाहर भेज दूंगा।
बंता (और ज्यादा गुस्से में)- ओ चुप कर, सीरियस लड़ाई में रोमांटिक बातें न किया कर।

Latest Jokes: पिंटू ने बताया मां और बीवी में फर्क, जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
रामू (डॉक्टर से)- डॉक्टर साहब, जब मैं सोता हूं तो सपने में बंदर फुटबॉल खेलते हुए दिखाई देते हैं।
डॉक्टर- तुम ये गोली रात को खाना खाने के बाद और सोने से पहले खा लेना।
रामू- कल से खाऊंगा क्योंकि आज तो फाइनल मैच है।

Viral Jokes: पति-पत्नी की बातें सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी, पढ़िए चटपटे चुटकुले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक अंकल ने पप्पू से पूछा - पढ़ाई कैसी चल रही है...? 
पप्पू ने जवाब दिया - अंकल, समंदर जितना सिलेबस है, नदी जितना पढ़ पाते हैं, 
बाल्टी भर याद होता है, गिलास भर लिख पाते हैं, 
चुल्लू भर नंबर आते हैं, उसी में डूब कर मर जाते हैं...!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें