Today Funny Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, तो आपके आसपास का माहौल सकारात्मक बना रहता है। इसके साथ ही आप हमेशा तरोताजा महसूस करते रहते हैं। इंसान को तनाव से दूर रखने में हंसी काफी मदद करती है। इसीलिए आपके लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप हंस सकते हैं।
पप्पू- भईया यहां स्कूटर स्टैंड कहां है?
गप्पू- सर पहले आप मुझे अपना नाम बताओ ?
पप्पू- मेरा नाम पप्पू है।
गप्पू- अब अपने माता पिता का नाम बताओ?
पप्पू- मुझे पिक्चर देखने जाना है,
आप मेरा समय बर्बाद किए बिना जल्दी बताइये स्कूटर स्टैंड कहां हैं?
गप्पू- तभी तो बोल रहा हूं, जल्दी बताओ।
पप्पू- मेरी माता का नाम मीना देवी है, और वो टीचर है।
मेरे पिता का नाम सुरेश वर्मा शर्मा है, और वो वकील हैं।
गप्पू- सब पढ़े लिखें है।
पप्पू- हां, अब तो बताओ भाई स्कूटर स्टैंड कहाँ हैं?
गप्पू- पढ़े लिखे मां बाप की औलाद स्कूटर स्टैंड स्कूटर के नीचे होता है।