Today Funny Jokes: वर्तमान समय के व्यस्त जीवन में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। काम दबाव की वजह से लोग मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में हंसी एक ऐसी दवा है, जो आपको तनाव से बचा सकती है। आप तनाव से दूर रहते हैं, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को आप पढ़कर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले एक गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए
उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड ख़रीदे और सब पर उन्होंने भेजने वाले की जगह लिखा –“हैल्लो जान !! पहचान गए ना ? शाम को मिलो, “आई लव यू ”।
दुकानदार ने पूछा- ये क्या मामला है? तो
वकील साहब ने बताया- पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास की कालोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे।
कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे। इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूं।
दुकानदार बेहोश