फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: लड़के के सामने स्कूटी से गिरी लड़की, इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर आप भी कहेंगे वाह

Thu, 21 Aug 2025 01:37 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: हंसी-मजाक करने से इंसान का मन खुश रहता है। इसके साथ ही लोगों के मन में सकारात्मक सोच आती है, जिससे किसी भी तरह के तनाव से बच रहते हैं। हंसाने में जोक्स और चुटकुलों (Jokes Chutkule in Hindi की भी बड़ी भूमिका होती है।
विज्ञापन
1 of 5
लड़का-लड़की के चुटकुले - फोटो : Freepik
Funny Jokes In Hindi: हंसने से इंसान प्रसन्न रहता है और मन में अच्छे-अच्छे ख्याल आते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हमें मानसिक तनाव से मुक्त रहना चाहिए। मानसिक तनाव से बचाने में हंसी हमारी काफी मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

लड़की स्कूटी से लड़के के सामने जोर से गिरी और
शर्मिंदगी से फौरन खड़ी हो गयी
लड़का- ओह माय गॉड, आपके लगी तो नहीं
लड़की- नहीं, मैं स्कूटी से ऐसे ही उतरती हूं.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पप्पू- जो मेरी इच्छा पूरी करेगा, उसको 1 लाख रुपये दूंगा
गप्पू- बोल, क्या इच्छा है तेरी?
पप्पू- मुझे 2 लाख रुपये चाहिए....

पप्पू एक बाबा के पास जाता है
पप्पू- बाबा मुझे एक लड़की बहुत पसंद है, 
मैं उसे कैसे Impress करूं?
बाबा- पहले देख उसे क्या पसंद है और फिर 
उसे वो ला कर दे दे, वो खुश हो जाएगी
पप्पू- बाबा उसे एक दूसरा लड़का पसंद है.....  
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
सुरेश की टांगें नीली पड़ गई
डॉक्टर- जहर है, टांगे काटनी पड़ेंगी
डॉक्टर ने टांगे काटकर नकली लगा दी
दो दिन बाद नकली टांगें भी नीली पड़ गई
डॉक्टर- अब बीमारी समझ में आई, जींस रंग छोड़ती हैं.....
 

Jokes In Hindi: पत्नी को खुश करने को लेकर पति ने कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक बार पति ने आत्मनिर्भर बनने की कोशिश करते हुए किचन में जाकर,
चार पीस ब्रेड सेक कर उसपर हरी चटनी लगा कर खा गया
अब बेचारा एक घंटे से चुपचाप बैठा है
पत्नी बार-बार पूछ रही है कि मेंहदी भिगोई थी कहां गई?

रेडियो पर बिजी पति से पत्नी ने कहा- क्या सुन रहे हो? 
पति- मोदी जी के मन की बात
पत्नी- मेरी तो कभी नहीं सुनते 
पति- तुम जो कहती हो उसे मन की बात नहीं,
मन की भड़ास कहते हैं.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन क्लास लेती बेटी ने पिता से कहा-
बेटी- जब भी मैं ऑनलाइन क्लास लेती हूं,
आप कमरे में इधर से उधर मत घूमा करो
पिता- क्यों?
बेटी- मेरी मैडम का ध्यान भटक जाता है.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें