फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जीजा-साली के लोटपोट करने वाले चुटकुले, पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Tue, 28 Feb 2023 02:10 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Today Funny Jokes in Hindi: हम सभी के जीवन में सुख और दुख आता जाता रहता है, लेकिन हमें हमेशा खुश रहने की कोशिश करनी चाहिए। आप खुश रहने में जोक्स और चुटकुले को मदद ले सकते हैं। जोक्स हमें खुश रखने में काफी हद तक मददगार होते हैं। अगर आप हंसने-मुस्कुराने की आदत डाल लें तो मानसिक तनाव से होने वाली बीमारियों से भी छुटकारा मिल जाता है। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

जीजा-साली गंगा किनारे बैठे थे।
माहौल रोमांटिक था।
सूरज डूबने को था। 
मंद-मंद हवा चल रही थी।
साली बहुत देर से बोल रही थी और जीजा मुस्कराता हुए उसकी बात सुन रहे थे।
साली ने पूछा- क्या आपको मेरी बातें सुनना इतना अच्छा लगता है कि तुम कुछ बोलते ही नहीं?
जीजा ने सिर हिलाया और एक उंगली से रेत पर लिखा- नहीं रे, पान मसाला खाए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
जीजा और साली एक घर में रह रहे होते हैं
तभी साली जी घर से पुलिस को फोन कर देती है
घर पर पुलिस आकर साली जी से पूछती है
कहां है सीरियल किलर?
साली- ये रहे मेरे जीजा जी, इन्हें ले जाओ
पुलिस- अरे क्यों ?
साली- जीजा जी मुझे कोई भी सीरियल देखने नहीं देते
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक लड़का बस में खड़ा था ब्रेक लगा तो एक लड़की पर जा गिरा
लड़की- बद्तमीज ..........क्या कर रहे हो
पप्पू- आईटीआई और आप?
 

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
सजधज कर हिरोइन बनी बेटी को एक थप्पड़ मारकर गुस्से में मां बोली...
मां- कहां जा रही है, कलमुहीं
बेटी- चिड़िया को दाना डालने...
मां- हिरोइन बनकर...
बेटी-हां, और चिड़िया के साथ पाऊट वाली तस्वीर भी लूंगी...
मां -कलमुहीं, जा कमरे में दर्द वाले गाने सुन...
बेटी- क्यों...
मां- रोज तू जिस चिड़िया को दाने डालने जाती थी,
वह आज किसी के साथ फरार हो गयी है...
आज ही सुबह मोहल्ले में खबर आई है...

Hindi Jokes: पत्नी ने मरते पति से कह दी ऐसी बात, सुनते ही उड़े होश, पढ़िए मजेदार चुटकुले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
गोलू चायपत्ती और पति में क्या समानता है, जानते हो? 
भाभी जी- नहीं... तुम ही बताओ 
पप्पू- दोनों के ही भाग्य में 'जलना' और 'उबलना' लिखा है.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें