अच्छी सेहत के लिए हसना जरूरी है, लेकिन आज कल की भागदौड़ की जिंदगी में लोगों के पास इतना समय नहीं है कि परिवार में एक साथ बैठकर हंसी मजाक कर सकें। चिंता और तनाव की वजह से कई बीमारियां लोगों को घेर लेती हैं। इसलिए मानसिक तनाव से बचने के लिए लोगों को अधिक से अधिक खुश रहने की जरूरत है। लोगों को हंसाने और खुश रखने में जोक्स बड़ी भूमिका निभाते हैं। सोशल मीडिया पर कई ऐसे जोक्स वायरल होते रहते हैं जिन्हें पढ़ने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही जोक्स लेकर आए हैं जिनको पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
पति ने पत्नी के लिए सूजी की बनाई खास डिश
पत्नी- सूजी के हलवे में चीनी कम है
पति- लेकिन ये तो उपमा बनाया था मैंने
पत्नी- अच्छा, फिर नमक ज्यादा है उपमा में
पति बेहोश।