हंसने से हम मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। अगर आप भी सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से हमारे चेहरे पर रौनक बरकरार रहती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन लाते हैं नए-नए जोक्स। आज भी कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
शर्मा- क्यों भाई वर्मा , 2 महीने पहले तुम्हारी Nameplate पर B.A. लिखा था, और अभी M.A. लिखा है दो साल की डिग्री 2 महीने में कैसे।
वर्मा- 2 महीने पहले मेरी बीवी मायके गयी तो मैंने Bachelor Again (B.A.) लिख दिया था अब मायके से वापस आ गयी है तो (M.A)Married Again लिखा है।