फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब पिता ने बेटी को किसी लड़के साथ बाइक पर देख लिया, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sat, 18 Jun 2022 02:54 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
जोक्स - फोटो : iStock
Today Funny Jokes: इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि सेहत के लिए हंसी फायदेमंद है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो दिन में एक बार जरूर जोर जोर से हंसे। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। अगर आप हंसी नहीं आ रही है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

इंटरवल के बाद अंधेरे में अपनी सीट की ओर लौटती महिला ने कोने वाली सीट पर बैठे व्यक्ति से पूछा- भाई साहब, क्या बाहर जाते समय मैंने गलती से आपका पैर कुचल दिया था?
दर्शक (गुस्से में) - हां, कुचला था, अब क्या माफ़ी मांग रही हो? 
महिला - माफ़ी वाफी नहीं भैया, इसका मतलब मेरी सीट इसी लाइन में है।
विज्ञापन

2 of 9
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की- आज पापा ने मुझे तुम्हारे साथ बाइक पर जाते देख लिया।
लड़का- ओह, फिर क्या हुआ?
लड़की- वही जिसका डर था।
बस के किराये के पैसे वापस ले लिए।
विज्ञापन

3 of 9
जोक्स - फोटो : Pixabay

लड़की गिफ्ट की दुकान में
काफी देर गिफ्ट देखने के बाद
एक गिफ्ट की तरफ इशारा करते हुए पूछी-
ये हंसती हुई चुड़ैल कितने की है?
दुकानदार- मैडम जी ये आईना है!

4 of 9
जोक्स - फोटो : iStock

यात्री- क्या मैं यहां एक सिगरेट पी सकता हूं?
स्टेशन मास्टर- नहीं, यहां सिगरेट पीना सख्त मना है।
यात्री- फिर यहां इतने सिगरेट के टुकड़े कैसे पड़े हैं?
स्टेशन मास्टर - ये उन लोगों ने फेंके हैं, जो पूछते नहीं हैं।
विज्ञापन

5 of 9
जोक्स - फोटो : iStock

पप्पू- लोहा लोहे को काटता है और हीरा हीरे को काटता है।
तभी पीछे से आकर एक कुत्ते ने उसे काट लिया। 
पप्पू अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

6 of 9
जोक्स - फोटो : iStock
संता- तेरा इतिहास का पेपर कैसा हुआ?
बंता- बहुत बुरा..., सभी सवाल मेर जन्म से पहले
के पूछे गए थे।
विज्ञापन

7 of 9
जोक्स - फोटो : iStock
सोनू- डॉक्टर साहब कह रहे थे कि जो लोग 
ज्यादा बोलते हैं उनकी उम्र कम हो जाती है।

मोनू- तभी तो लोग मुझे 40 की उम्र में 20
का बताते हैं।

8 of 9
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- अगर मेरी किसी राक्षस के साथ भी शादी 
हो जाती तो भी मैं इतनी दुखी नहीं होती जितनी
तुम्हारे साथ हूं।

पति- पगली! खून के रिश्तों में कहां शादी होती है।
विज्ञापन

9 of 9
जोक्स - फोटो : Pixabay
साइकिल वाले ने एक आदमी को टक्कर मार दी और बोला भाईसाहब आप बहुत किस्मत वाले हो 

आदमी- एक तो मुझे टक्कर मारी और ऊपर से मुझे किस्मत वाला कह रहे हो? 

साइकिल वाला- आज छुट्टी है तो साइकिल चला रहा हूं नहीं तो मैं ट्रक चलाता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें