फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: दुर्भाग्य और दुर्दशा को लेकर छात्र ने टीचर को दिया ऐसा जवाब, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 18 Mar 2025 04:59 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Today Funny Jokes:  जोक्स और चुटकुले (Jokes Chutkule in Hindi) इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंसते-हंसते इंसान का समय कट जाता है। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले (Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
Today Funny Jokes:  आज कल की भागमभाग जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो कठिन से कठिन समय आसानी से बीत जाता है। स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले (Jokes Chutkule in Hindi) इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंसते हंसते इंसान का समय कट जाता है। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले (Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलासिला...


टीचर- बताओ दुर्भाग्य और दुर्दशा में क्या फर्क है?
बच्चा- सर अगर इस स्कूल में आग लग जाये तो स्कूल की हालत खराब हो जाएगी
इसे कहते हैं दुर्दशा और इतनी आग लगने पर भी आप जिंदा बच गए तो ये होगा हमारा दुर्भाग्य
टीचर अब तक बेहोश है…
विज्ञापन

2 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पति और पत्नी घर पर झगड़ा करते हुए...
पत्नी- पूजा किया करो, बलाएं टल जाएगी
पति तेरे बाप ने बहुत की होगी,
उसकी टल गयी, मेरे पल्ले पड़ गयी....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक बुज़ुर्ग ऑपरेशन टेबल पर लेटे थे
बड़ा ऑपरेशन होने वाला था और ऑपरेशन उनका डॉ.दामाद करने वाला था
जब डॉ. दामाद आपरेशन थियेटर में आया
तो बुज़ुर्ग ने बड़े प्यार से दामाद का हाथ पकड़ के कहा-
बेटा मैं जानता हूं तुम मुझे कुछ नहीं होने दोगे
पर अगर कुछ अनहोनी हो गयी तो तुम्हारी सास तुम्हारे साथ ही रहेगी
उसका ध्यान रखना....ऑपरेशन सफल रहा!

4 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
1980 के दशक में लड़की, मां मैं जींस पहनूंगी
मां- नहीं बेटी, लोग क्या कहेंगे?
2007 के दशक में लड़की- मां मैं मिनी स्कर्ट पहनूंगी
मां- पहन ले बेटी…कुछ तो पहन ले.... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : अमर उजाला
लड़का- सूजी के हलवे में चीनी कम है
लड़की- लेकिन ये तो उपमा बनाया था मैंने
लड़का- अच्छा, फिर नमक ज्यादा है उपमा में.....


Desi Chutkule: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर उदास चेहरे पर आ जाएगी खुशी, आप भी कहेंगे वाह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें