Viral Jokes: हंसी-खुशी से रहने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और रक्त संचार में भी सुधार आता है। हंसी दिल की बीमारियों से बचाव करने में मददगार साबित हो सकती है। खुलकर हंसने के कई फायदे होते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी बेहतर स्वास्थ्य के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसने से न सिर्फ मानसिक तनाव कम होता है, बल्कि जीवन में ताजगी भी आती है। इसलिए, हम आपके लिए रोज की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप ठहाके लगा सकते हैं। ये चुटकुले आपके चेहरे पर मुस्कान और दिल में खुशी भर देंगे। तो देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं हंसने हंसाने के सिलसिला...
पप्पू एक डॉक्टर के पास गया और उस से पूछा
पप्पू- डॉक्टर साहब, घर जाकर चेक करने की क्या फीस है?
डॉक्टर ने कुछ सोचा और बोला: 300 रुपये.
पप्पू- ठीक है, तो चलिए।
इतना सुनते ही डॉक्टर ने अपनी बाइक निकाली और पप्पू के साथ उसके घर जा पहुंचा.
वहां पहुंच कर डॉक्टर ने पूछा: मरीज किधर है?
पप्पू- अरे मरीज वरीज कोई नहीं है पागल, टैक्सी वाला 500 रुपए मांग रहा था और तू 300 में ले आया!