फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पप्पू ने दिए टीचर के सवालों के ऐसे-ऐसे जवाब, पढ़कर लोटपोट हो जाएगे आप

Mon, 25 Aug 2025 12:25 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi:  जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
Hindi Chutkule: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए  शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला.....

टीचर (पप्पू से)- कितने साल के हो?
पप्पू- रजिस्टर में देख लो
टीचर- कहां के हो?
पप्पू- स्कूल रिकॉर्ड में देख लो
टीचर- सबसे ज्यादा प्यार किसे करते हो?
पप्पू- मेरे दिल से पूछ लो
टीचर- कहां है, तुम्हारा दिल?
पप्पू- अपनी बेटी से पूछ लो....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बाहर सब्जी वाला चिल्ला रहा था, 20 रुपये का फूलगोभी का जोड़ा
यह सुनकर सोनू उदास हो गया और मोनू से बोला
फूलगोभी का भी जोड़ा है, बस हम ही अकेले हैं....

राजू- पहले क्या आया, अंडा या मुर्गी?
सुरेश- सबसे पहले तो चखना आया फिर अंडा और बाद में मुर्गी
फिर 1 बियर और पानी की बोतल और सबसे लास्ट में बिल....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पड़ोसी- आपका बेटा बहुत गंदी-गंदी गालियां देता है,
जरा समझाइए उसे
लड़के का पिता- अभी उम्र ही क्या है, उसकी
बड़ा होकर अच्छी-अच्छी गालियां बकना सीख जाएगा
पड़ोसी बेहोश...


Desi Chutkule: सास- तुम्हारी मां ने तुम्हें कुछ नहीं सिखाया? बहू ने दिया गजब का जवाब

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
लड़की ने प्यार से लड़के के सीने पर अपना सिर रखा और बोली-
जानू आपका दिल कितना कुरकुरा है
लड़का- अरे पगली दिल कुरकुरा नहीं है,
जेब में बीड़ी का बंडल पड़ा है....

गप्पू ने पप्पू को कॉल किया
तो कॉलर ट्यून बजी
जिस व्यक्ति से आप सम्पर्क करना चाहते है,
वे इस समय गुटखा खा रहे है
कृपया थूकने तक प्रतिक्षा करें....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चटपटे चुटकुले - फोटो : freepik
एक कवि का बेटा स्कूल में आया
टीचर- व्हाट इज नाउन?
स्टूडेंट- अर्ज करता हूं, कुत्ता भी होता है अपनी गली में किंग
कुत्ता भी होता है अपनी गली में किंग
नाउन इज ए नेम ऑफ पर्सन प्लेस ऑर थिंग.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें