Chutkule In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर......
सास- तुम्हारी मां ने तुम्हें कुछ नहीं सिखाया?
बहू- नहीं मांजी ऐसा नहीं है
उन्होंने मुझे आपको और आपके बेटे को कैसे संभालना है,
यह सिखाया है...
अखबार पढ़ते दामाद के पास जाकर सास बोली-
अपना आज का राशिफल पढ़ रहे हो क्या?
दामाद- हां
सास- शादीशुदा आदमी अपना राशिफल नहीं पढ़ते
दामाद- ऐसा क्यों?
सास- वो पत्नी के अदरक कूटने की आवाज से ही अंदाजा लगा लेते हैं कि
आज उनका दिन कैसा रहेगा?