फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: संता और लड़की की बातें पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Sat, 29 Jul 2023 02:59 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Today Jokes - फोटो : iStock
Today Funny Jokes: हंसने से हमारे आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहता है। हंसने से आप तनाव मुक्त रहते हैं और स्वस्थ रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

 पिंटू - दादी नींद नहीं आ रही है, टीवी देख लूं...?
दादी - मुझसे बातें कर ले...!
पिंटू - दादी क्या हम हमेशा छह लोग ही रहेंगे, आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली...?
दादी - नहीं बेटा, आपके लिए कल डॉगी भी आ रहा है, तो सात हो जाएंगे...!
पिंटू - पर, दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जाएगा, तो फिर छह हो जाएंगे...!
दादी - नहीं बेटा, आपकी शादी हो जाएगी, तो फिर सात हो जाएंगे...! 
पिंटू - फिर बहन चली जाएगी शादी करके, तो फिर छह हो जाएंगे...! 
दादी - फिर आपका बेटा हो जाएगा, तो फिर सात हो जाएंगे...। 
पिंटू - तब तक आप मर जाओगी... वापस छह हो जाएंगे। 
दादी (गुस्से में)- तू जा... टीवी ही देख ले...!
 
विज्ञापन

2 of 5
Today Jokes - फोटो : iStock
लॉकडाउन में अपनी गर्लफ्रेंड को फोन लगाकर पप्पू बोला...
संता-क्या कर रही हो?
लड़की- मेल निकाल रही हूं यार?
संता- हां, जो लोग कम नहाते हैं तो उनके शरीर में मैल जम ही जाता है।
लड़की- मैं ऑफिस में हूं पागल, ई-मेल निकाल रही हूं।

 
विज्ञापन

3 of 5
Today Jokes - फोटो : iStock
नौकर- हमें घड़ी देखना नहीं आता।
मालिक- अच्छा तो ये देखकर बताओ कि छोटी सुई और बड़ी सुई कहां हैं? 
नौकर- मालकि, दोनों सुईंयां घड़ी में ही हैं। 

Comedy Jokes: पत्नी- कल तुम पड़ोसन के साथ फिल्म देखने क्यों गए थे? पति ने दिया मजेदार जवाब

4 of 5
Today Jokes - फोटो : iStock
टीचर- बताओ गोलू नक्शे में भारत कहां है? 
गोलू- यहां है टीचर। 
टीचर- सही है भोलू अब तुम ये बताओ भारत की खोज किसने की थी? 
भोलू- गोलू ने।

Viral Jokes: इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे

.
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Today Jokes - फोटो : iStock
खचाखच भरी मुबंई लोकल में एक खूबसूरत भाजी वाली महिला सफर कर रही थी...
अचानक किसी ने जंजीर खींच दी...
पास में खड़े...कानपुरिया लड़के का हाथ छू गया...
भाजी वाली-आराम से खड़े हो जाओ
लड़का- सॉरी...
कुछ देर बाद...किसी ने फिर जंजीर खींच दी...
भाजी वाली- काय करतो तुमी....
कानपुरिया लड़का- खैनी लगा रहे हैं..
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें