हंसना हर इंसान के लिए फायदेमंद होता है। हंसना सेहत के लिए बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, हंसने से एंडोर्फिन हार्मोंस का स्त्राव होता है जिससे इंसान के मन में ऐसा भाव आता है कि वह स्वस्थ और खुशहाल है। इसकी वजह से हम मानसिक तनाव, चिंता और उदासी से बच सकते हैं। योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन लाते हैं मजेदार चुटकुले और जोक्स। आज भी लगाए हैं कुछ नए जोक्स जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
रात के 10 बजे मीना देहाती डॉक्टर को फोनकर बोली...
मीना- मैं बहुत खूबसूरत हूं, गोरी हूं, देखने में बिल्कुल प्रियंका जैसी हूं।
हालांकि, रात में सांवली दिखती हूं। इसके लिए चेहरे पर क्या लगाकर सोना है।
देहाती डॉक्टर- सन ग्लासेस उतारकर सोया करो