फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Chutkule: जब अक्ल बंट रही थी तब आप कहां थे? दामाद का जवाब सुनकर सास की बोलती हो गई बंद

Mon, 20 Apr 2026 11:51 AM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। 

विज्ञापन
1 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Viral Funny Jokes
Jokes Funny: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए  शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला.....

सास (दामाद से)- जब अक्ल बंट रही थी,
तब आप कहां थे?
दामाद- मुस्कुराते हुए, आपकी बेटी के साथ
सात फेरे ले रहा था......


शादी की पहली रात दामाद ने अपनी
सास को फोन लगाया और कहा-
आपकी बेटी में तो हजारों कमियां हैं
सास- हां बेटा, इसी वजह से तो उसे,
कोई अच्छा लड़का नहीं मिल रहा था
सास की बात सुनकर दामाद बेहोश....
विज्ञापन

2 of 5
टीचर-स्टूडेंट फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- तुम एक ही क्लास में तीन बार कैसे फेल हो गए?
चिंटू- मैम, मुझे तीन बार फेल होने के बाद पता चला था,
समबाहु और विषमबाहु राक्षसों के नहीं, त्रिभुजों के नाम थे.....
विज्ञापन

3 of 5
Funny Jokes - फोटो : Freepik
मां- चिंटू, तुम्हे घर में कायदे से रहना चाहिए
मेरी हर बात माननी चाहिए
चिंटू- ठीक है मम्मी, मैं समझ गया कि मुझे भी
अब पापा की तरह रहना है.....

Jokes: जीजा ने साली को बताया बीवी और गर्लफ्रेंड में फर्क, पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

Funny Chutkule: आपको कोई भी आसानी से फंसा देता है, पति का जवाब सुनकर पत्नी हो गई आगबबूला 

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
गर्लफ्रेंड- बादल गरजे तो तेरी याद आती है
सावन आने से तेरी याद आती है
बारिश की बूंदों में तेरी याद आती है
बॉयफ्रेंड- पता है, तेरी छतरी मेरे पास पड़ी है
लौटा दुंगा, रो मत......


बबलू (अपनी प्रेमिका से)- ऐसा करते हैं,
हम दोनों कुछ दिन साथ रहकर देख लेते हैं,
अगर कोई गलती हुई तो अलग हो जाएंगे
प्रेमिका- और गलती किसके पास रहेगी? 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
एक बूढा आदमी लड़की से टकरा गया
बूढा- सॉरी 
लड़की- अंधे हैं क्या, दिखाई नहीं देता
इतना कहकर लड़की जैसे ही आगे बढ़ी एक हैंडसम लड़का
उस लड़की से टकरा गया
लड़का- सॉरी 
लड़की- इट्स ओके
यह देख बूढा आदमी लड़की से बोला- मेरी सॉरी की स्पेलिंग
गलत थी क्या?


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें