Today Funny Jokes in Hindi: वर्तमान समय में हम सभी के लिए हंसना बहुत जरूरी है। दिनभर के काम से जब भी फुर्सत मिले हमें मन को प्रसन्न और तरोताजा रखने के लिए जरूर हंसना चाहिए। इससे हमारी दिनभर की थकान दूर हो जाती है। हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और हम तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने के कई तरीके हैं, लेकिन हम जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने और दिनभर थकान दूर करने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
पति- क्या तुम्हें पता है कि गाने में इतनी ताकत होती है कि पानी भी गरम हो जाता है
पत्नी- हां हां जरूर, क्यों नहीं जानती
अब तुम यही सोच लो अगर तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है,
तो फिर पानी क्यों नहीं