Jokes In Hindi: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले (Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।
एक लड़का-लड़की ट्रेन में सफर कर रहे थे,
तभी लड़के ने लड़की से कहा-
थोड़ा लात हटाइयेगा सिटवा के निचवा से
चप्पलवा निकालना है.....
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
जोक्स
- फोटो : अमर उजाला
संजू बैंक में पैसे जमा करवाने गया
कैशियर- आपके सारे नोट नकली हैं
संजू- तुम्हें क्या फर्क पड़ता है जमा तो मेरे अकाउंट में ही होने हैं न.....
विज्ञापन
3 of 5
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले
- फोटो : freepik
पति ने पत्नी को मैसेज किया- आज रात डिनर पर मेरे साथ कुछ दोस्त आ रहे हैं,
अच्छा सा खाना बनाना
पत्नी का कोई जवाब नहीं आया
फिर पति ने दूसरा मैसेज किया- मेरी सैलरी ज्यादा हो गई है,
अगले महीने तुम्हें सोने की अंगूठी लाकर दूंगा
पत्नी ने रिप्लाई किया- ओ माय गॉड, सच्ची
पति- नहीं, वो तो मैं चेक कर रहा था कि मेरा पहला मैसेज मिला या नहीं, वरना तुम बोलोगी मुझे तो मैसेज मिला ही नहीं......
लड़की- दरवाजा खोलते ही...अब यहां क्या लेने आए हो? कल मेरी शादी है
लड़का- टेंट लगाने आए हैं...अब क्या काम-धंधा भी छोड़ दें.....
लड़का- जरा मेरी आंखों में देखो, क्या नजर आता है, सच-सच बताना?
लड़की- मुझे इनमें प्यार नजर आता है
लड़का (गुस्से में)- ज्यादा बात मत बना
मेरी आंख में मच्छर चला गया है
गौर से देख और निकाल इसे......
सोनू- तुम आज तक कभी किसी की शोक सभा में गए हो?
मोनू- हां, एक बार गया था, लेकिन बहुत बेकार लोग थे
सोनू- क्यों?
मोनू- मैं 3 घंटे बैठा रहा, किसी ने मुझसे हंसकर बात तक नहीं की....
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)