फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: तुम डांस क्यों नहीं कर रहे, पागल मरीज की बात सुनकर डॉक्टर हुआ बेहोश

Thu, 29 May 2025 02:38 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes In Hindi: अगर हम हमेशा खुश रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Jokes In Hindi: इंसान को अच्छे स्वास्थ के लिए हंसना चाहिए। इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानिसक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल कर लेना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।


पागलों के अस्पताल में एक कमरे में सभी पागल डांस कर रहे थे
बस एक चुपचाप बैठा था
डॉक्टर समझा वो ठीक हो गया है
डॉक्टर ने उसके पास जाकर पूछा,
तुम डांस क्यों नहीं कर रहे?
पागल मरीज- अरे बेवकूफ मैं दूल्हा हूं.......
विज्ञापन

2 of 5
देवर-भाभी मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
एक बार एक बादशाह ने खुशी में सब कैदी रिहा कर दिए
उन कैदियों में से बादशाह ने एक कैदी को देखा जो बहुत ही बुजुर्ग था
बादशाह तुम कब से कैद में हो?
बुजुर्ग- आप के अब्बा के दौर से
यह सुनकर बादशाह की आंखों में आंसू आ गये और बोला
इसको दोबारा कैद करो ये अब्बा की निशानी है...
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
मरीज- डॉक्टर साहब, इस प्रिस्कीप्शन में आपने जो दवाइयां लिखी हैं,
उनमे से सबसे ऊपर की नहीं मिल रही हैं
डॉक्टर- वो दवाई नही है, मैं तो पेन चलाकर देख रहा था,चल रहा है कि नहीं
मरीज- बेवकूफ डॉक्टर मैं 52 मेडिकल शॉप घूम के आया हूं,
तेरी हैंडराइटिंग के चक्कर में
एक मेडिकल वाले ने तो ये कहा- कल मंगा दूंगा
दूसरा कह रहा था- ये कंपनी बंद हो गयी है, दूसरी कंपनी की दूं क्या?
तीसरा कह रहा था- इसकी बहुत डिमाण्ड चल रही है, ये तो ब्लेक में ही मिल पायेगी
चौथा तो बहूत ही एडवांस था- ये तो कैंसर की दवाई है, कैंसर किसको हो गया?


Today Jokes: गर्लफ्रेंड- क्या तुम मुझसे प्यार करते हो? बॉयफ्रेंड का जवाब पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे आप

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक जिगरी दोस्त के कहने पर
पप्पू कॉलेज की लड़कियों को देखने के लिए नारियल के पेड़ पर चढ़कर बोला
इंजीनियरिंग कॉलेज की लड़कियां नहीं दिख रही हैं
जिगरी दोस्त- हाथ छोड़, मेडिकल कॉलेज की लड़कियां भी दिखेंगी......

पत्नी- तुमने मेरे साथ धोखा किया है?
पति- क्यों जानेमन क्या हुआ?
पत्नी- तुमने बताया ही नहीं कि तुम्हारी रानी नाम की पहले से एक पत्नी है
पति- ससुर जी को बताया तो था कि तुझे बिल्कुल रानी की तरह रखूंगा...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
हरीश- बताओ हमारे हाथ की उंगलियों के बीच जगह क्यों होती है
संजू- ताकि कोई आए हाथों को पकड़े और उंगलियों के बीच बीड़ी लगाकर कहे
ले एक कश लगा ले जिंदगी में कुछ नहीं रखा है......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें