फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पति और पत्नी की मजेदार बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Thu, 26 May 2022 12:54 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Today Funny Chutkule in Hindi: हम सभी की सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। अगर हम सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। हंसने से चेहरे की चमक बरकरार और मन की उदासी दूर रहती है। हंसी हमें मानसिक तनाव से होने वाली बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

पत्नी- अगर मैं 4 -5 दिन घर में ना दिखूं तो आपको कैसा लगेगा?
पति- (खुशी से) अच्छा लगेगा। फिर तो पत्नी उसे सोमवर को भी
ना दिखी,
मंगलवार को भी नहीं दिखी, बुध को नहीं, गुरुवार को भी नहीं दिखी,
शुक्रवार को जब आँख का सुजन थोड़ा कम हुआ तब-थोड़ी दिखाई
देना शुरू हुई।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
पति- आज खाना क्यों नहीं बनाया?
पत्नी- गिर गई थी लग गई….
पति- कहां गिर गई थी और क्या लग गई थी ?
पत्नी- तकिये पर गिर गई थी और आंख लग गई थी।
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
शक्की पत्नी का शक दूर करने के लिए,
पति ने दाढ़ी रख ली, पूजा, पाठ करने
लगा और गीता, रामायण भी पढ़ने
लगा..!!
गरीबों की मदद करने लगा
सारे ग़लत काम छोड़ दिये और प्रभु की
भक्ति में लग गया..!!
अब पत्नी फ़ोन पर , अपने पति के बारे
में सहेली को बता रही थी- ” कमीना
अब स्वर्ग की अप्सराओं के चक्कर में
लगा हुआ है..!! 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बीवी से परेशान पति एक दिन पंडितजी के पास पहुंचा
पति- “पंडितजी, एक बात बताइये ये जनम जनम का साथ वाली बात सच है क्या?”
पंडितजी- सौ फ़ीसदी सच !
पति- मतलब मुझे अगले जनम में भी यही पत्नी मिलेगी …
पंडितजी- “बिलकुल !
पति- हे भगवान ! फिर तो ख़ुदकुशी करने से भी कोई फायदा नहीं
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

पति- तुम बहुत हसीन हो …
पत्नी- छोड़ो ना।
पति- तुम्हारी आंखें बहुत खूबसूरत हैं …
पत्नी- छोड़ो ना…
पति- तुम्हारे बाल बिलकुल रेशम जैसे हैं…
पति- अजी छोड़ो ना…
पति- तुम्हारी आवाज कितनी सुरीली है …
पत्नी- हे भगवान !… अब छोड़ो भी !”..
पति- इतनी लंबी-लंबी तो छोड़ रहा हूं… अब और कितनी छोडूं”
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- तुम्हारी शर्ट में तो एक भी बाल नहीं मिलता है।
पति- हां तो क्या हुआ
पत्नी- मैं पूछती हूं कौन है वो टकली?
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
र जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी अपने पति के साथ मायके जाते हुए।
पत्नी- देखो जी अपना मूड ठीक रखना और वहां पर कोई झगड़ा नहीं करना मेरे साथ।
पति- क्यों?
पत्नी- अरे वो मेरे पापा का घर है।
पति- अच्छा तो वो तेरे बाप का घर है और मेरे बाप का घर क्या कुरुक्षेत्र का मैदान है जो रोज बिना बात के महाभारत करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें