Chutkule In Hindi: अगर आप भी दिनभर की थकान और तनाव को कुछ देर के लिए भूलना चाहते हैं तो बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....
सुरेश को रास्ते में एक बाबा मिले
सुरेश- कैसे हैं बाबाजी?
बाबाजी- हम तो साधु हैं बेटा
हमारा राम जैसे रखता है, हम वैसे ही रहते हैं,
तुम तो सुखी हो न बच्चा
सुरेश- हम तो सांसारिक लोग हैं बाबाजी,
हमारी सीता हमें जैसे रखती है, हम वैसे ही रहते हैं......