फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: लड़की ने लड़के से पूछा- कितना प्यार करते हो मुझसे? जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Wed, 26 Jan 2022 11:54 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : Istock
इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में प्रसन्न रहना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सर्ट्स और योगगुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।  आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...


पत्नी- जरा किचन से आलू लेते आना।

पति- यहां तो कहीं आलू दिख नहीं रहे हैं।

पत्नी- तुम तो हो ही अंधे, कामचोर हो, एक काम ढंग से नहीं कर सकते, मुझे पता था कि तुम्हें नहीं मिलेंगे, इसलिए मैं पहले ही ले आई थी! 

अब आदमी की कोई गलती हो तो बताओ…
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
लड़की- कितना प्यार करते हो मुझसे? 

लड़का- शाहजहां जैसा, 

लड़की- तो ताजमहल बनवाओ, 

लड़का- जमीन खरीद ली है, बस तुम्हारे मरने का इंतज़ार कर रहा
विज्ञापन

3 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
एक बार दो चूहे के बच्चे बाइक पर जा रहे थे... 

रास्ते में उन्हें शेर का बच्चा मिला...उसने कहा मुझे भी बिठा लो 

कुछ सोचने के बाद चूहे ने कहा...देख ले, वरना बाद में तेरी मम्मी बोलेंगी गुंडों के साथ घूमता है। 

4 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
पत्नी- खाना खाया? 

पति (मस्ती के मूड में)- खाना खाया 

पत्नी- मैं तुमसे पूछ रही हूं? 

पति- मैं तुमसे पूछ रही हूं? 

पत्नी- तुम मेरी नकल कर रहे हो? 

पति- तुम मेरी नकल कर रहे हो? 

पत्नी- चलो शॉपिंग पर चलते हैं। 

पति- नहीं खाया! 

पत्नी ने पति से कहा- अब नहीं उतारनी मेरी नकल........
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
लड़का (फोन पर लड़की से )- तुम बहुत प्यारी हो...! 

लड़की - थैंक्स...! 

लड़का - तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो...! 

लड़की - थैंक्यू सो मच...! और बताओ क्या कर रहे हो...? 

लड़का - खाली बैठा था, सोचा मजाक ही कर लूं...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें