फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: शादी में आए लड़का और लड़की की मजेदार बातें सनुकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sun, 22 May 2022 01:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
Today Funny Jokes in Hindi: आजकल की भागमभाग जिंदगी में हर किसी के ऊपर काम का दबाव इतना बढ़ गया है कि लोगों के पास अपने परिजनों के साथ बैठकर हंसी मजाक करने का समय नहीं मिल पाता है। इसकी वजह से जल्द ही लोग मानसिक तनाव से घिर जाते हैं। इसलिए बेहद जरूरी है कि हमें नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने की वजह से हम मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन लाते हैं नए-नए जोक्स। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

एक शादी में एक लड़का लड़की से बोला- क्या आप डांस करेंगी? 
लड़की खुश होकर- हां जरूर ओके, हां।
लड़का तो फिर आपकी कुर्सी मैं ले जाऊं दीदी...!!! 
लड़की- सारा मूड खराब कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 8
जोक्स - फोटो : iStock

टीचर- यह सदाचार क्या होता है...?
पप्पू - जैसे आम का अचार होता है,
वैसे ही सादा आचार होता है...!
टीचर- बेहोश होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन

3 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
संता पिंकी से– मुझे तुम्हें एक बात बोलनी है।
पिंकी– बोलो बाबा, शर्मा क्यों रहे हो? 
संता– मेरे साथ चाय पे चलेगी? 
पिंकी– अरे नहीं बाबा चाय गर्म होती है, मेरे हाथ जल गए तो...

4 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
पुलिस- दरवाजा खोलो, हम पुलिस वाले हैं।
चिंटू- क्या काम है? 
पुलिस- हमें आप से कुछ बात करनी है।
चिंटू- तुम कितने लोग हो? 
पुलिस- हम चार लोग हैं।
चिंटू- तो आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है। 
विज्ञापन

5 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
बीवी- सुनो जी, जब हमारी नई-नई शादी हुई थी... 
जब मैं खाना बना कर लाती थी तो तुम खुद कम खाते थे, मुझे ज्यादा खिलाते थे। 
पति- तो? 
बीवी- तो अब ऐसा क्यों नहीं करते हो? 
पति- क्योंकि अब तुम अच्छा खाना बनाना सीख गई हो। बीवी बेहोश।
विज्ञापन

6 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay

पप्पू सिर जमीन पर और पैर ऊपर करके सीधा खड़ा था… 
पापा- पप्पू पैर ऊपर करके उल्टा क्यों हो गया है? 
पप्पू- पापा मैंने अभी-अभी सिर दर्द की दवा खाई है, कहीं पेट में ना चली जाए इसलिए। 
विज्ञापन

7 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay

पिंटू पढाई में कमजोर था
हमेशा दोस्तों के साथ मस्ती करता रहता था
मास्टर जी- तुम्हारे अंग्रेजी में इतने कम नंबर क्यों आये?
पिंटू- मास्टर जी, आया नहीं थी ना उस दिन
मास्टर जी- अरे, क्या तुम पेपर वाले दिन आई ही नहीं थे?
पिंटू- नहीं, वो मेरे बगल वाला लड़का नहीं आया था
विज्ञापन

8 of 8
जोक्स - फोटो : iStock

पप्पू ने फेसबुक पर स्टेटस अपडेट किया- "यहां क्लास चल रही है और मैं ऑनलाइन हूं! हाहाहा..." 
टीचर ने कॉमेंट किया- "बेटा टेस्ट में जीरो मिला है, आकर देखोगे या मैं टैग करूं"...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें