फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: लड़की वालों को भेजने के लिए पप्पू ने खीची गप्पू की फोटो, फिर जो हुआ पढ़कर पेट पकड़कर हंसेगे आप

Thu, 04 Jun 2026 04:39 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: अगर आप सुबह-शाम हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव आपके आस-पास भी नहीं भटकता है। स्वस्थ रहने के लिए इंसान को हर दिन हंसना चाहिए। लोगों को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गप्पू-पप्पू फनी जोक्स - फोटो : Freepik/Amar Ujala
Chutkule In Hindi: इंसान को अच्छे स्वास्थ के लिए हंसना चाहिए। इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानिसक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल कर लेना चाहिए। चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

गप्पू- तू पागल है क्या?
पप्पू- क्यों भाई, क्या हो गया?
गप्पू- ये तूने मेरी कितनी खराब फोटो ली है,
यार लड़की वालों को भेजनी थी
इसमें तो पीछे कुत्ता भी आ गया है
पप्पू- तो भाई परेशान क्यों हो रहा है,
उन्हें बता देना कि तू आगे वाला है.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़का- सुना है, आपकी मुस्कुराहट पर हर कोई मरता है
लड़की- क्यों?
लड़का- जरा टाइम निकाल कर मेरे घर भी आना,
एक चूहा मारना है, साले ने परेशान कर रखा है.....


लड़की ने फेसबुक पर लिखा- 'धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना'
थोड़ी देर बाद लड़के का कमेंट आया- धीरे-धीरे ही आ रहा था,
तेरे मोहल्ले वालों ने चोर समझकर पीट दिया......
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
मरीज- उम्र लंबी करने की कोई दवाई बताइए 
डॉक्टर- शादी कर लो तुम
मरीज- इससे उम्र लंबी हो जाएगी क्या?
डॉक्टर- नहीं, पर इससे दो फायदे जरुर होंगे
एक तो लंबी जिंदगी की चाहत खत्म हो जाएगी और 
दूसरा जो बची खुची जिंदगी होगी, वो लंबी लगने लगेगी.....

Desi Chutkule: बेटे से पैसा छिपाने को लेकर ने पति ने पत्नी से कही ऐसी बात, पढ़कर घर में गूंजने लगेंगे ठहाके

Funny Chutkule: पुलिस- तुम्हे अपनी सफाई में कुछ कहना है? चोर का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik

पत्नी- मैं तुम्हें सात जन्मों तक चाहूंगी,
मुझे सोने का हार दिलवा दो
पति- हार के साथ कंगन भी दिलवा दूंगा,
लेकिन बात इसी जन्म तक रहने दो.......


पति (पत्नी से)- मेरी शर्ट को उल्टी करके प्रेस करना
पत्नी- ठीक है
कुछ देर बाद
पति- मेरी शर्ट को प्रेस कर दिया क्या?
पत्नी- नहीं अभी नहीं
पति- क्यों? 
पत्नी- अभी मुझे उल्टी ही नहीं आ रही
तो उल्टी करके कैसे प्रेस करूं?
पति बेहोश....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
पिंकी- तूने उस लड़के से शादी क्यों तोड़ दी?
रिंकी- उसकी कोई गर्लफ्रेंड ही नहीं थी
पिंकी- तो, ये तो अच्छी बात है?
रिंकी- जो आज तक किसी की ना हुआ,
वो मेरी क्या होगा....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें