फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Chutkule: पप्पू- जेल को हिंदी में हवालात क्यों कहते हैं? गप्पू का जवाब पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Mon, 08 Sep 2025 05:11 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: अगर आप सुबह-शाम हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव आपके आस-पास भी नहीं भटकता है। स्वस्थ रहने के लिए इंसान को हर दिन हंसना चाहिए। लोगों को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Jokes, Chutkule: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले (Jokes in Hindi, Chutkule) मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे। 

पप्पू- जेल को हिंदी में हवालात क्यों कहते हैं? 
गप्पू- क्योंकि वहां सिर्फ हवा और लात खाने को मिलती है.....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
यात्री- क्या मैं यहां एक सिगरेट पी सकता हूं?
स्टेशन मास्टर- नहीं, यहां सिगरेट पीना सख्त मना है
यात्री- फिर यहां इतने सिगरेट के टुकड़े कैसे पड़े हैं?
स्टेशन मास्टर- ये उन लोगों ने फेंके हैं, जो पूछते नहीं हैं......

सुरेश- पत्नी की तबीयत ठीक नहीं है, क्या करूं?
राजू-  अगर पत्नी की तबीयत ठीक नहीं हो, 
तो उसे अस्पताल के बदले साड़ी की दुकान में ले जाएं
फिर भी आराम न आए तो उसे सुनार की दुकान में ले जाएं,
तुरंत आराम मिलेगा.....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक आदमी अपनी बीवी को ससुराल लेने जाता है,
जाते हुए उसकी सास उसको 100 रुपये देती है
घर पहुंचते ही वो पत्नी से कहता है- तेरी मां ने मेरी बेइज्जती कर दी
मैं 150 रुपये के केले लेकर गया था और उन्होंने मुझे 100 रुपये पकड़ा दिए
इतना सुनकर पत्नी गुस्से में बोली- तुम मुझे लेने आए थे या केले बेचने.....


Funny Jokes: ससुर से दामाद- आपकी बेटी ने नाक में दम कर रखा है, फिर जो हुआ पढ़कर लगाएंगे ठहाके

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
एक शराबी बीमार हुआ तो डॉक्टर के पास गया और बोला
डॉक्टर साहब मैं कुछ बीमार रहने लगा हूं
डॉक्टर बोला- तुम्हारा लीवर फूल गया है
शराबी- इसका मतलब यह हुआ कि अब इसमें और ज्यादा दारू आ सकती है
डॉक्टर चुप और शराबी खुश.....

मरीज- डॉक्टर साहब मेरे जोड़ों में बहुत दर्द रहता है, क्या करूं?
डॉक्टर-  जोड़े तो भगवान ऊपर से बना कर भेजता है, 
इसमें हम क्या कर सकते हैं......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू रोड पे पॉटी कर कर रहा था
पुलिस ने उसे पकड़ लिया
जब पुलिस उसे ले जा रही थी तो
पप्पू बोला- भाई सबूत तो उठा लो....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें