फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: मायके वालों को लेकर पति ने पत्नी को दिया गजब का जवाब, पढ़कर लगाएंगे खूब ठहाके

Wed, 12 Mar 2025 10:39 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Today Funny Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से मानसिक तनाव और कई बीमारियां हमसे दूर रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
Today Funny Jokes: वर्तमान समय में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हर दिन हंसते हैं, तो मानसिक तनाव और कई बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। इसलिए कोशिश करें कि आप हर दिन खुलकर हंसे और मुस्कुराएं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स (Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। आप इन जोक्स को पढ़कर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

पत्नी- तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो?
पति- देखो जब टीवी में खराबी आती है तो कोई टीवी को थोड़े ही बोलता है
गाली तो कंपनी वाले ही खाते हैं.
पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल हो गई.....
विज्ञापन

2 of 5
फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पप्पू- यार कल शाम को भाभी तुझे इतना क्यों मार रही थी?
गप्पू- क्या बताऊं सरकारी नौकरी करते करते मेरा भी दिमाग खराब हो गया है।
पप्पू- लेकिन हुआ क्या?
गप्पू- कल गर्लफ्रेंड को लेटर लिखा और प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्नी को भी भेज दी...
विज्ञापन

3 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : Adobe Stock
टीचर क्लास में गणित पढ़ा रहा था
टीचर- बोर्ड में 55 लिखो
संता- सर कैसे लिखते हैं
टीचर- पांच लिखें फिर उसके साइड में एक और 5 लिखें
संता ने बोर्ड में 5 लिखा और रुक गया
टीचर- अब क्या हुआ रुक क्यों गया
संता- सर दूसरा 5 किस साइड लिखूं समझ नहीं आ रहा.....


Holi Jokes: दोस्तो की महफिल में बैठकर पढ़िए होली पर बनें ये मजेदार चुटकुले, चढ़ जाएगा रगों का खुमार

4 of 5
जोक्स - फोटो : Freepik
सरकार ने नए ट्रैफिक नियम बनाए  ‘पुरुष हो या स्त्री'
सभी दुपहिया वाहन चालक को हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा 
यह फरमान सुनते ही चिंटू की पत्नी तुरंत अपने कमरे में गई
और अपनी अलमारी खोलकर बोल पड़ी- हे भगवान,
अब मुझे इतने सारे मैचिंग हेलमेट भी खरीदने पड़ेंगे
चिंटू ने भी लगाया अपना दिमाग और टू व्हीलर ही बेच डाली...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिंदी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
यमराज (औरत से)- चलो, मैं तुम्हें लेने आया हूं
औरत- बस दो मिनट दे दो
यमराज- दो मिनट में ऐसा क्या कर लोगी?
औरत- फेसबुक पर स्टेटस डालना है, Traveling to Yamlok
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें