आजकल की भागमभाग लाइफ में काम का दबाव बहुत ज्यादा है। ऐसे में खुद के लिए इंसान बहुत कम समय निकाल पाता है जिसके कारण उदासी, थकान, आलस जैसी समस्याएं जकड़ लेती हैं। अगर हम समय-समय पर हंसी-मजाक करेंगे तो हम इन सब से बचे रहेंगे। हंसने-मुस्कुराने से व्यक्ति खुशहाल भी रहता है और दूसरों को भी रख पाता है। हंसने के इतने सारे फायदे हैं जिन्हें जानने के बाद आप हमेशा हंसते मुस्कुराते रहेंगे। हंसी आपको लंबे समय तक जीने में मदद कर सकती है। इसके अलावा आप हमेशा फ्रेश फील करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें आप पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे। चलिए तो चलते हैं हंसने और मुस्कुराने के इस सफर पर..........
दो आत्माएं मरने के बाद आपस में बात कर रही थी
पहली आत्मा (दूसरी से) – आत्महत्या दो तरह की होती हैं।
पहली (तेज और आसान) – गले में रस्सी डालो और पंखे से लटक जाओ।
और दूसरी (धीमी और दर्दनाक) – गले में वरमाला डालो और जिंदगी भर लटके रहो...