फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: डॉक्टर ने पप्पू से पूछा- शराब पीना बंद किया या नहीं? जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 22 Mar 2022 12:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
हंसने से हम चिंता मुक्त रहते हैं। अच्छी सेहत के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से हमारा और मन शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर आप किसी वजह से मानसिक तनाव में हैं और हंसना शुरू कर दें, तो यह थैरेपी हमारा तनाव कम करती है। इसलिए हम सभी को दिन में कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। हसने में जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ चटपटे चुटकुले जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

चिंटू खूबसूरत लड़की का हाथ पकड़कर बोला...

चिंटू- आई लव यू। तुम दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो।

लड़की- अच्छा, पर तुम्हारे पीछे मुझसे भी ज्यादा खूबसूरत लड़की खड़ी है।

चिंटू- पर अब मैं ये डायमंड रिंग किसको दूं?

तभी लड़की भी झट से बोल पड़ी- लो, अब क्या मैं अपने जानू से मजाक भी नहीं कर सकती क्या !!!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay


डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं? 

पप्पू- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है, बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।

डॉक्टर- बहुत बढ़िया... और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं? 

पप्पू- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock


सिपाही- चल भाई, तेरी फांसी का समय हो गया।
कैदी- पर मुझे तो फांसी 10 दिन बाद होने वाली थी? 
सिपाही- जेलर साहब कह कर गए हैं कि तू उनके गांव का है, इसीलिए तेरा काम पहले।

4 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

खचाखच भरी बस में खूबसूरत लड़की की ओढ़नी पकड़कर संता बोला...

संता- क्या यह पिंक रंग की ओढ़नी है।

लड़की संता के गाल पर थप्पड़ रशीद कर बोली-तुम्हारी बहन नहीं है क्या?

संता: है, अभी नानी गांव गई है।

लड़की: तो ओढ़नी क्यों देख रहे हो?

संता: पड़ोस की भाभी को गिफ्ट में पिंक रंग की ओढ़नी देनी है।
विज्ञापन

5 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
सोनू- मुझे शादी में बीएमडब्ल्यू मिली है।

मोनू- पर तुम्हारे पास तो कोई बीएमडब्ल्यू नहीं हैं।

सोनू- अबे यार !! बीएमडब्ल्यू का मतलब हुआ बहुत मोटी वाइफ। 
विज्ञापन

6 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

पति- क्यों कुछ खास है क्या?

पत्नी- मायके से रिश्तेदार आ रहे हैं

पति- मेरा दिमाग मत खाओ, मैं बिजी हूँ, कौन कौन आ रहा है?

पत्नी- मेरी दोनों छोटी बहनें आ रही हैं

पति- खुश होकर-अरे डार्लिंग, तुम्हारे रिश्तेदार मतलब मेरे रिश्तेदार

पक्का टाइम से आ जाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पार्क में बेंच पर बैठी खूबसूरत लड़की को देखकर भिखारी बड़े ही रोमांटिक अंदाज में बोला...

भिखारी- और डार्लिंग कैसी हो?

लड़की- तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मुझे डार्लिंग कहने की,

भिखारी का जवाब, और लड़की बेहोश

बोला- मैडम आप मेरे बेड पे बैठी हो,

अब डार्लिंग ना बोलूं तो क्या बोलूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें