फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: टिकट को लेकर टीटी ने चम्पू को दिया गजब का जवाब, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sat, 22 Mar 2025 12:26 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Chutkule in Hindi: टीटी-चम्पू के मजेदार जोक्स के साथ ही आज जोक्स के इस खजाने में पति-पत्नी और नौकरानी-मालकिन के भी चुटकुले हैं। इन चटपटे चुटकुलों (Majedar Jokes in Hindi) को पढ़कर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
Today Funny Jokes: कहते हैं कि हंसी सबसे अच्छी दवा है। यह कहावत बिल्कुल सच है। हंसना न केवल हमें खुश रखता है बल्कि हमारे शरीर को स्वस्थ भी रखता है। हंसने से शरीर में कई तरह के सकारात्मक बदलाव होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। हंसना तनाव कम करने का एक असरदार तरीका है। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं जोक्स का पिटारा, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.....


एक बार चम्पू ट्रेन से अपने गांव जा रहा था...
टीटी- भाईसाहब, अपना टिकट दिखाओ
चम्पू- गरीब है साहब
चटनी, बासी रोटी खाते है
टीटी- चलो, टिकट दिखाओ
चम्पू- गरीब आदमी हैं साहब
साग, दाल रोटी खाते हैं
टीटी गुस्से में- तो हम क्या गोबर खाते हैं?


 
विज्ञापन

2 of 6
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
भिखारी- साहब 10 रुपये दे दो कुछ खा लूंगा.
साहब- शर्म नहीं आती तुम्हें, सड़क पर खड़े होकर भीख मांगते हो.
भिखारी- तो क्या दफ्तर खोल लूं?
विज्ञापन

3 of 6
पति-पत्नी जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पति शाम को बहुत उदास होकर घर लौटा
पत्नी- क्या हुआ जी?
पति- आज हमारे ऑफिस की बिल्डिंग गिर गई और सारे लोग मर गए
पत्नी- तो आप कैसे बचे?
पति- मैं सिगरेट पीने बाहर गया हुआ था
पत्नी- चलो शुक्र है भगवान का
थोड़ी देर में ही टीवी पर खबर आने लगी कि सरकार ने सभी मृतकों के परिवार वालों को,
1-1 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है
पत्नी गुस्से में- ना जाने तुम्हारी ये सिगरेट की आदत कब छूटेगी?
 

Desi Chutkule: पुलिस- तुम्हारी आखिरी इच्छा क्या है? चोर ने दिया कमाल का जवाब

4 of 6
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : अमर उजाला
नौकरानी- मालकिन, मुझे 10 दिन की छुट्टी चाहिए
मालकिन- अगर तू छुट्टी पर चली गई, तो फिर तेरे साहब का नाश्ता कौन बनाएगा?
टिफिन कौन पैक करेगा, कपड़े कौन धोएगा, उनको टाइम से दवाई कौन देगा?
नौकरानी (शरमाते हुए)- अगर आप कहें, तो मैं साहब को भी अपने साथ ले जाऊं...
विज्ञापन

5 of 6
फनी जोक्स - फोटो : freepik
महिला कैशियर- मुझे कुछ दिन की छुट्टी चाहिए,
क्योंकि मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरी सुन्दरता कुछ कम हो गई है
बैंक मैनेजर- क्या मतलब ?
महिला कैशियर- पुरूषों ने पैसे गिनकर लेने शुरू कर दिया है.....
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
महिला- कौन ज्यादा संतुष्ट है, जिसके पास दस बच्चे हैं,
या फिर जिसके पास दस लाख रुपये हैं?
पुरुष- जिसके पास दस बच्चे हैं,
महिला- वह कैसे?
पुरुष-  जिसके दस बच्चे हैं, वह और अधिक नहीं चाहता,
जबकि जिसके पास दस लाख रुपये हैं, वह और ज्यादा चाहता है.....
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें