फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- मैं मेले में खो गई तो तुम क्या करोगे? पति का जवाब सुनते ही दे चप्पल-दे चप्पल

Wed, 27 Aug 2025 01:04 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Today Funny Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिदंगी में इंसान को हर दिन नई चुनौतियों और मुश्किलों को सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से मन परेशना रहता है और इंसान तनाव में। इस तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Today Funny Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिदंगी में इंसान को हर दिन नई चुनौतियों और मुश्किलों को सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से मन परेशना रहता है और इंसान तनाव में। इस तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। हंसने से आप अपने तनाव को दूर कर सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया,
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा
साइंस- 39, इंग्लिश- 46, मैथ्स...
आगे कुछ पढ़ने से पहले आदमी- ये मार्क्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ
तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे मार्क्स लाता है...
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए खड़ा था..
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर, एक शब्द भी मत बोल,
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है...
फिर भयानक सन्नाटा...
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- अगर मैं मेले में खो गई तो तुम क्या करोगे ?
पति- मैं अखबार में इश्तिहार दूंगा ।
पत्नी- तुम कितने अच्छे हो, क्या लिखोगे?
पति- जिसको मिले उसकी
पतिदेव पर दे चप्पल-दे चप्पल
 
विज्ञापन

3 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- ये रैगिंग किसे कहते हैं? 
पति- ये जो तुम हर मैरिज एनिवर्सरी, करवाचौथ और जन्मदिन पर जबरदस्ती गिफ्ट मांगती हो ना, उसे ही अंग्रेजी में रैगिंग कहते हैं।

Today Funny Jokes: टीचर- आज मैं तुमको Noun पढ़ाऊंगी, पप्पू का जवाब पढ़कर खूब हंसेंगे आप

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
टीचर- अगर कोई स्कूल के सामने बम रख जाए, तो तुम क्या करोगे?
छात्र- एक-दो घंटे देखेंगे, अगर कोई ले जाता है, तो ठीक है।
वरना स्टाफ रूम में रख देंगे।

Funny Chutkle: चोर ने बताई पुलिस को अपनी अंतिम इच्छा, फिर जो हुआ पढ़कर छूट जाएगी आपकी भी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
ट्रेन में दो यात्री पहला- व्हाट्सएप इंसान को हमेशा आगे बढ़ाता है।
दूसरा- वो कैसे?
पहला- अब मुझे ही देखिए, दो स्टेशन पीछे उतरना था, लेकिन मैं तो आगे आ गया।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें