Today Funny Jokes: जोक्स और चुटकुले (Jokes Chutkule in Hindi) तनाव को कम करने में मदद करते हैं। इससे हम प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक सोचते हैं। हर इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव से दूर रहते हैं और हमेशा स्वस्थ रहते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो आइए शुरू करते हैं, हंसने-हंसाने का ये मजेदार सिलसिला...
बंता- तुम खाली पेट होने पर कितने केले खा सकते हो?
संता (कुछ पल सोचकर कहा)- मैं 6 केले खा सकता हूँ।
बंता ने हँसते हुए जवाब दिया- गलत जवाब दोस्त,
पहला केला खा लेने के बाद तुम्हारा पेट खाली कहां रहेगा?
इसलिए खाली पेट होने पर तुम केवल
एक ही केला खा सकते हो।
संता घर पहुंचा और जाते ही बीवी से सवाल किया
तुम खाली पेट होने पर कितने केले खा सकती हो?
बीवी- मैं 4 केले खा सकती हूँ।
संता (निराश स्वर में बोला)- अगर 6 कहती तो
एक मस्त का Jokes सुनाता तुझे