फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पति- क्या हुआ, इतने गुस्से में क्यों हो, पत्नी का जवाब सुनकर बोलती बंद

Tue, 11 Mar 2025 01:34 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Today Funny Jokes: हंसने से इंसान सकारात्मक सोचता है जिससे वह मानसिक रूप से हल्का भी महसूस करता है। हंसना एक ऐसा प्राकृतिक व्यायाम है जो इंसान को न सिर्फ मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : Freepik
Today Funny Jokes: हंसने से इंसान सकारात्मक सोचता है जिससे वह मानसिक रूप से हल्का भी महसूस करता है। हंसना एक ऐसा प्राकृतिक व्यायाम है जो इंसान को न सिर्फ मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। यही वजह है कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी इंसान को हर दिन हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ धमाकेदार जोक्स और चुटकुले (Jokes in Hindi, Chutkule ) लेकर आए हैं। इन जोक्स (Hindi Jokes) को पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की है,चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...

मंटू की पत्नी गुस्सा होकर मायके चली जाती है
मंटू अपनी ससुराल में फोन करता है,
उधर से सास की आवाज आती है-
कितना बार कहा है तुमसे अब वो न तुम्हारे घर आएगी न तुम्हारा फोन उठाएगी
तो क्यों बार-बार फोन करते हो यहां
मंटू- कुछ नहीं बस सुनकर अच्छा लगता है
सास- ठीक है फिर कल से मैं भी साथ में आ जाती हूं एक महीने के लिए
मंटू लाल बेहोश...
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पति- क्या हुआ, इतने गुस्से में क्यों हो...?
पत्नी- ये देखो, बैंगन सड़ा हुआ निकला! कितनी बार तुम्हें चेताया है कि सब्जी खरीदते समय सब्जी वाली पर नहीं,
सब्जी पर ध्यान रखा करो...!
पति की बोलती बंद...
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
लड़की- मेरे पापा ने मुझे नया मोबाइल खरीद कर दिया.
लड़का- अरे वाह, कंपनी कौन सी है?
लड़की- लावारिस कंपनी का.
लड़का- अरे अक्ल की अंधी वो लावारिस नहीं LAVA IRIS है...

Desi Chutkule: इन ठहाकेदार जोक्स को पढ़कर बन जाएगा आपका दिन, ठहाके मारकर हसंने लगेंगे आप

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी...?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है...?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति
आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है...!

Hindi Chutkule: शिमला जाने के लिए पत्नी ने चलाया ऐसा दिमाग, जानकर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पप्पू बिजली की दुकान पर गया और दुकानदार से बोला- एक काला बल्ब देना...!
दुकानदार- काले बल्ब का क्या करोगे...?
पप्पू- यार, दोपहर को अंधेरा करके सोने का मजा ही कुछ और है...!

डिस्क्लेमर: इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें