Funny Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे।
पत्नी- आज घर जल्दी आ जाना
पति- क्यों कुछ खास है क्या?
पत्नी- मायके से मेरे कुछ रिश्तेदार आ रहे हैं
पति- मेरा दिमाग मत खाओ, मैं बिजी हूं, वैसे कौन कौन आ रहा है?
पत्नी- मेरी दोनों छोटी बहनें, और मेरे मामा की बेटी
पति (खुश होकर)- अरे डार्लिंग, तुम्हारे रिश्तेदार मतलब मेरे रिश्तेदार
पक्का टाइम से आ जाऊंगा...