खुलकर हंसने से इंसान अपने भविष्य के प्रति सकारात्मक रहता है। यही वजह है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ और योग गुरु भी सुझाव देते हैं कि हर इंसान को रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। खुलकर हंसने से न सिर्फ तनाव कम होता है, बल्कि मन भी खुश रहता है। हंसने के लिए आप कई तरीके आजमा सकते हैं, जैसे मजेदार चुटकुले पढ़ना, हास्य फिल्में देखना या टीवी शो का मजा लेना। देखा जाए तो चुटकुले हंसने का सबसे सरल और प्रभावी तरीका है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। ये चुटकुले आपके दिन को हंसी-खुशी से भर देंगे। तो देर किस बात कि, चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...
सास(बहू से)- जब भी गली में चलो नजरे झुका के चलो,
बहू- क्यों मांजी?
सास- ऐसा करने से ना सिर्फ तुम्हारी इज्जत बढ़ेगी,
बल्कि गिरे हुए पैसे मिलने के चांस भी बढ़ जाएगे...