फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब पत्नी का बर्थडे भूल गया पति, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Wed, 27 Nov 2024 03:12 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Today Funny Jokes: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Today Funny Jokes: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

रात के 12 बजे रोमांटिक मूड में गाना गुनगनाते हुए पत्नी अपने पति से बोली... 
पत्नी- फिल्म त्रिदेव में कौन-कौन सी हीरोइन थीं?
पति- माधुरी दीक्षित, संगीता बिजलानी और सोनम 
पत्नी- फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में काजोल का क्या नाम था? 
पति- सिमरन 
पत्नी- सामने वाले फ्लैट में आई रीना को सोसाइटी में आए कितना टाइम हुआ है? 
पति- दो महीने 
पत्नी- वो पड़ोस वाली लाइन में नई रीना आई है उन्होंने 3 दिन पहले कौन सी साड़ी पहनी थी? 
पति- पिंक 
पति- लेकिन तुम ये सब क्यों पूछ रही हो? 
पत्नी- आज मेरा बर्थडे था... अब घर में सन्नाटा पसरा हुआ है...
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
टीचर- 15 फलों के नाम बताओ 
चिंटू- आम, केला, अमरूद 
टीचर - शाबाश, 12 और फलों के नाम बताओ 
चिंटू- एक दर्जन केले।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
टीचर- (खाली जगह भरो) नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली___चली
पप्पू- नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली धीरे-धीरे चली 
टीचर- मुझसे मजाक कर रहे हो...अभी बताती हूं 
पप्पू- मैडम वो तो मैंने आपका दिल रखने के लिए कह दिया...वरना नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली तो क्या उसका बाप भी एक इंच नहीं चल सकता। 

Latest Jokes: पति- तुम खूबसूरत होती जा रही हो, पत्नी का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पिता- बेटा क्या करते हो? 
बेटा- नारी सम्मान सेवा पर काम कर रहा हूं. 
पिता- सोशल वर्कर हो? 
बेटा- नहीं पापा जी, फेसबुक पर सब लड़कियों की फोटो लाइक करता हूं। 

Desi Chutkule: डॉक्टर- तुम रोज एक रोटी खाओ, मरीज का जवाब पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक अंकल ने पप्पू से पूछा - पढ़ाई कैसी चल रही है...? 
पप्पू ने जवाब दिया - अंकल, समंदर जितना सिलेबस है, नदी जितना पढ़ पाते हैं, 
बाल्टी भर याद होता है, गिलास भर लिख पाते हैं, 
चुल्लू भर नंबर आते हैं, उसी में डूब कर मर जाते हैं...!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें