फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पति गुस्से में- तेरी जैसी 50 मिलेंगी, पत्नी ने दिया गजब का जवाब

Fri, 31 Mar 2023 01:06 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Hindi Viral Jokes: अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो आपको सुबह और शाम नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने से इंसान तनाव से दूर रहता है। हंसते मुस्कुराते रहने से इंसान का मन हमेशा प्रसन्न रहता है। यही वजह है कि लोगों को रोजाना हंसने की सलाह दी जाती है। हंसने के लिए आपको किसी खास मौके की आवश्यकता नहीं होती है, क्योंकि आप जोक्स और चुटकुलों की मदद से किसी भी समय हंस सकते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का यह मजेदार सिलसिला...

पति और पत्नी का जोरदार झगड़ा होता है। 
पति गुस्से से - तेरी जैसी 50 मिलेंगी।
पत्नी हंसके - अभी भी मेरी जैसी ही चाहिए?
विज्ञापन

2 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : Twitter
अध्यापक ने सभी बच्चों से क्रिकेट मैच पर निबंध लिखने को कहा-
सभी छात्र अपनी-अपनी कॉपी लेकर निबंध लिखने में जुट गए।
लेकिन मोटू चुपचाप बैठा था..
अध्यापक ने उसकी कॉपी देखी और देखते ही वो बेहोश हो गए।
दरअसल निबंध की जगह सिर्फ एक लाइन लिखी थी- ‘बारिश की वजह से मैच स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
पति- ये क्या, तुम एक और सूट ले आईं ? अभी परसों ही तो
पत्नी (गुस्से में)- क्या कहा?
क्या, परसों क्या? बोलो?
पति- नहीं, परसों भी एक ही लाई थी… आज दो लेकर आना था।

4 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
गोलू- पांच सौ रुपये दे दो।
पापा- क्या करोगे?
गोलू- मेरे सारे दोस्तों का अकाउंट है, मैं भी खुलवाऊंगा!
पापा- कहां पर?
गोलू- सिगरेट की दुकान पर।
दे चप्पल.... दे चप्पल।
विज्ञापन

5 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
वोटर- ये जो उंगली पर स्याही लगाई गई है, ये कितने दिन में निकलेगी?
चुनाव अधिकारी- तीन महीने में।
वोटर- मेरे बालों पर भी लगादो प्लीज... डाई तो 15 दिन में ही निकल जाती है
विज्ञापन

6 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
शादी में दुल्हन का बॉयफ्रेंड भी आया था...
दुल्हन के पिता- आप कौन हैं?
बॉयफ्रेंड- जी मैं सेमी फाइनल में फेल हो गया था, फाइनल देखने आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
एक बार दो पड़ोसन आपस में बातें कर रही थी।
पहली बोली- तुम्हें पता है 25 साल तक मुझे कोई बच्चा नहीं हुआ।
दूसरी- अरे, फिर तूने क्या किया?
पहली- जब मैं 25 साल की हुई तब जाकर घरवालों ने मेरी शादी करवाई फिर कहीं जाकर मुझे बच्चा हुआ।
दूसरी पड़ोसन अभी भी ICU में भर्ती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें