फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: टीचर- यह बताओ कि दुनिया में कितने देश हैं? पप्पू ने दिया झन्नाटेदार जवाब

Thu, 30 Mar 2023 05:22 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Funny Jokes - फोटो : अमर उजाला
Funny Hindi Jokes: अच्छे स्वास्थ्य के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes ) और चुटकुले (Hindi Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पप्पू अपने ससुराल में गुरुजी का प्रवचन सुनने गया…
गुरुजी बोले- जो-जो स्वर्ग जाना चाहता है,
वह अपना हाथ ऊपर करे।
पप्पू की बीवी और सास ने हाथ ऊपर उठाया।
गुरूजी ने पप्पू से पूछा- क्या तुम स्वर्ग नहीं जाना चाहते?
पप्पू- गुरुजी, यह दोनों चली जायेंगी तो यहीं पर स्वर्ग हो जायेगा।
गुरूजी अपने चेलों से बोले- इस ज्ञानी पुरुष को अपनी टीम में शामिल करो
विज्ञापन

2 of 5
Funny Jokes - फोटो : iStock
मोटू- भाई कल सर्कस देखने चलेंगे
पतलू- अपनी बीवी को भी लाऊंगा
मोटू- शेर के पिंजरे में अगर तेरी वाइफ और साली दोनों गिर गयी तो तू किसको बचाएगा
पतलू- मोटू मैं तो शेर को बचाऊंगा, आखिर दुनिया में अब शेर बचे ही कितने हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
Funny Jokes - फोटो : iStock
टीचर (पप्पू से)- यह बताओ कि दुनिया में कितने देश हैं?
पप्पू- कर दी ना पागलों वाली बात! दुनिया में एक ही देश है भारत….
बाकी सब तो विदेश हैं…

Hindi Jokes: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार जोक्स

4 of 5
Funny Jokes - फोटो : iStock
गर्लफ्रेंड- मैं अपना पर्स घर पर भूल आई, मुझे 1000 रुपये की जरूरत है।
संता- कर दी न छोटी बात, पगली यह ले 10 रुपये।
अभी रिक्शा करके घर जा और पर्स ले आ।
गर्लफ्रेंड बेहोश

Majedar Chutkule: इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Funny Jokes - फोटो : iStock
एक आदमी ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो? 
कंडक्टर- जी 24 घंटे।
आदमी- वो कैसे? 
कंडक्टर- देखिए, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें