फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: चिंटू ने दिया इंग्लिश पढ़ने का चैलेंज, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Mon, 31 Jul 2023 11:44 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Funny Jokes: आजकल के व्यस्त जीवन में हर इंसान के लिए हंसना बहुत जरूरी हो गया है। दरअसल काम के दबाव में लोग खुद का ख्याल नहीं रख पाते हैं। ऐसे में लोग तरह-तरह की परेशानियों का शिकार हो जाते हैं। वहीं हंसने से मन प्रसन्न रहता है और शरीर भी स्वस्थ रहता है। अगर आप नियमित रूप से हर दिन हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..

चिंटू- अगर इंग्लिश आती है तो इसे Fast पढ़ कर दिखाओ
पिंटू- रुको बताता हूं
चिंटू- My A my They my They they my A my they na my
पिंटू- तेजी से इसे पढ़ने लगा
चिंटू पिंटू को रोकते हुए
यार इंग्लिश पढ़ने को बोला था तुम तो भीख मांगने लग गए
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की- लड़के के गले लगकर बोली
कुछ ऐसा कहो की मेरा दिल जोरो से धड़क जाए
लड़का- ऐसे ही खड़ी रह चुपचाप...पीछे तेरा बाप खड़ा है..
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक पति सुबह-सुबह अखबार पढ़ रहा था,
जिसमें एक जगह लिखा था- पत्नी छोड़ो, झोला पकड़ो
यह पढ़कर पति का सिर चकरा गया
फिर उसने दोबारा पढ़ा तो समझ आया, लिखा था-
पन्नी छोड़ो, झोला पकड़ो

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
नौकर- मालिक जल्दी आइए ,आपके बच्चे ने मच्छर खा लिया है
मालिक- अरे जल्दी से डॉक्टर को बुलाओ,
नौकर- मालकिन घबराने की कोई बात नहीं,
मैंने बच्चे को All Out पिला दिया है।
थोड़ी देर में मच्छर मर ही जाएगा
मालिक बेहोश
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
गणित की क्लास चल रही थी
टीचर ने पूछा- बताओ 1000 किलो = एक टन, तो 3000 किलो कितना होगा?
अभय जी सर- टन, टन, टन
टीचर को समझ नहीं आ रहा कि शाबासी दूं या क्लास से बाहर निकाल दूं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें