स्वस्थ रहने के लिए अच्छे खान-पान के साथ ही हंसना बेहद जरूरी है। सुबह और शाम को हंसने से आसपास की फिजा खुशनुमा रहती है। इसके साथ ही प्रसन्न रहने से मानसिक तनाव और शारीरिक परेशानियां दूर रहती हैं। लोगों को मानसिक तनाव और चिंता से बचने के लिए हंसना चाहिए। हंसते रहने से मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुल लोगों की मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिससे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
टीचर ने साइंस लैब में अपनी जेब से सिक्का निकाला और एसिड में डाला, फिर बच्चों से पूछा कि ये सिक्का घुल जाएगा या नहीं
बच्चा- सर, नहीं घुलेगा।
टीचर- शाबाश, लेकिन तुम्हें कैसे पता?
बच्चा- सर अगर एसिड में डालने से सिक्का घुलता, तो आप सिक्का हमसे मांगते, ना कि अपनी जेब से निकालते...