Today Funny Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। मानसिक तनाव और चिंता से दूर रहना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लें। जोक्स और चुटकुले दुखी इंसान को भी हंसा देते हैं। एक से बढ़कर वायल जोक्स हैं जिनको पढ़ने के बाद रोता हुआ इंसान भी हंस दे। हम आपके लिए ऐसे ही धमाकेदार जोक्स लेकर आए हैं जिनको पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आईए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
एक शराबी दूसरे शहर गया...वहां उसे शराब की तलब लगी... शराबी शराब खरीदने पहुंच गया...
शराबी- एक बोतल विह्सकी देना...
दुकानदार- हमारे यहां शराबबंदी है आपको शराब नहीं दे सकते...
शराबी- तो दुकान क्यों खोली है... इसमें शराब क्यों रखी है?
दुकानदार- ये शराब सिर्फ सांप और बिच्छू काटने के मरीजों के लिए है।
शराबी- अच्छा तो ये सांप बिच्छू कहां मिलेंगे... दुकानदार बेहोश...