Today Funny Jokes: हंसने से इंसान का मन और शरीर स्वस्थ रहता है। हंसने के लिए हमें किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि कभी भी हंसा जा सकता है। हम जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। हंसने के लिए किसी की भी जरूरत नहीं होती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का ये सिलसिला...
एक बार एक दादा-दादी ने जवानी के दिनों को याद करने का फैसला किया।
अगले दिन दादा फूल लेकर वहीं पहुंचे जहां वह दादी के साथ जवानी में मिला करते थे, वहां खड़े-खड़े दादा के पैरों में दर्द हो गया, लेकिन दादी नहीं आईं।
घर जाकर दादा गुस्से से बोले तुम आईं क्यों नहीं?
दादी शर्माते हुए, मम्मी ने आने नहीं दिया।
विज्ञापन
2 of 7
जोक्स
- फोटो : Pixabay
डॉक्टर (मरीज से)- तुम्हारा लिवर एंलार्ज हो गया है।
मरीज- इसका मतलब अभी और व्हिस्की पीने की जगह है।
विज्ञापन
3 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
एक बार एक बादशाह ने खुशी में सब कैदी रिहा कर दिए।
उन कैदियों में बादशाह ने एक कैदी को देखा जो बहुत ही बुजुर्ग था।
बादशाह- तुम कब से कैद में हो?
बुजुर्ग- आप के अब्बा के दौर से।
यह सुनकर बादशाह की आखों में आंसू आ गए और बोला।
इसको दोबारा कैद करो ये अब्बा की निशानी है।
4 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
एक हैंडसम लड़का क्लास में आया।
और सारी लड़किया देखते ही दीवानी हो गईं।
लेकिन फिर लड़के ने आते ही कुछ ऐसा कहा कि लड़कियां बेहोश हो गईं।
सोचो क्या कहा होगा?
थोड़ी जगह देना बहन जी।
झाड़ू लगानी है, हाय रे बेरोजगारी।
विज्ञापन
5 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
रमेश- समंदर में दही डाल रहा था तो सुरेश ने पूछा- क्या कर रहे हो?
रमेश- लस्सी बना रहा हूं।
सुरेश- तेरी इन्ही हरकतों से लोग हम पर हंसते हैं, इतनी लस्सी पिएगा कौन!
विज्ञापन
6 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
एक आदमी डॉक्टर के पास गया डॉक्टर साहब बुखार आए गवा है।
डॉ. ने चेक किया और दवाईयां लिखने लगा
आदमी- डॉक्टर साहब...कड़वी दवा न लिक्खेव
डॉक्टर को गुस्सा आ गया और बोला- तो रसगुल्ला लिख देई का बे?
पिता- पढ़ ले नालायक, कभी तूने अपनी कोई बुक खोलकर भी देखी है।
बेटा- हां पापा देखी है, बल्कि रोज देखता हूं उसे।
पिता- कौन सी बुक पढऩे लगा है तू?
बेटा- फेसबुक।