फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पिता- शादी के लिए तुम्हें कैसा लड़का चाहिए? बेटी का जवाब पढ़कर खूब हंसेंगे आप

Fri, 07 Mar 2025 10:15 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Today Funny Jokes: हंसने-मुस्कराने से तनाव दूर होता है और इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। इसके साथ ही रक्त संचार बढ़ता है। तनाव से बचे रहने से दिल की बीमारियों की संभावना भी कम होती है।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Today Funny Jokes: हंसने-मुस्कराने से तनाव दूर होता है और इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। इसके साथ ही रक्त संचार बढ़ता है। तनाव से बचे रहने से दिल की बीमारियों की संभावना भी कम होती है। इसीलिए हम आपके लिए जोक्स का पिटारा लेकर आए हैं। इन जोक्स (Hindi Jokes) को पढ़कर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। 

दो लड़कियां आपस में बातें कर रहीं थी।
पहली लड़की- आज के बाद किसी भी लड़के पर विश्वास नहीं करुंगी।
सब झूठे, धोखेबाज और कमीने होते हैं।
दूसरी लड़की- क्यों क्या हुआ...? तेरे बॉयफ्रेंड ने तुझे कुछ कहा क्या?
पहली लड़की- नाम मत लो उस झूठे-धोखेबाज का, मैं तो आज के बाद उसका मुंह भी नहीं देखूंगी।
दूसरी लड़की ने हैरानी से पूछा - क्यों, ऐसा क्या हो गया?
क्या तुमने उसे किसी और लड़की के साथ पकड़ लिया है?
पहली लड़की- अरे नहीं, उसने मुझे मेरे दूसरे बॉयफ्रेंड के साथ देख लिया, जबकि उसने मुझे कल कहा था कि वो कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर जा रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पापा- बेटा अब तुम बड़ी हो गई हो, अब तुम्हारी शादी कर देते हैं।
बेटी- जी पापा...
पापा- तुम्हें कैसा लड़का चाहिए...?
बेटी शरमाते हुए बोली - पिंक कलर का। 
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
टीचर- लड़कियां अगर पराया धन होती है तो लड़के क्या होते हैं?
गप्पू- सर चोर होते हैं।
टीचर- वो कैसे?
गप्पू- क्योंकि चोरों की नजर हमेशा पराये धन पर होती है।

Comedy Jokes: साली- समझदार औरत आपसे कभी शादी नहीं कर सकती? जीजा की बात सुनकर बोलती हुई बंद

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पति- डार्लिंग तुम खुबसूरत होती जा रही हो,
पत्नी किचन से- तुमने कैसे जाना?
पति- तुम्हें देखकर तो अब रोटियां भी जलने लगी हैं।

Chutkule in Hindi: पति- तुम्हें कुत्ता ही क्यों खरीदना है? पत्नी का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : अमर उजाला
मास्टर जी- बच्चों बताओ, कांटों भरे रास्ते पर आपका साथ कौन देगा...?
पति-पत्नी, भाई-बहन, मां-बाप, प्रेमी-प्रेमिका या दोस्त...?
पप्पू खड़े होकर बोला- सर, चप्पल...!
फिर मास्टर साहब ने चप्पल से की पप्पू की पिटाई...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें