Today Funny Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती है। अगर आपको ऐसे माहौल में भी स्वस्थ रहना है, तो आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। आज नीचे दिए गए जोक्स और चुटकुलों को पढ़ सकते हैं। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
एक लड़की ने बस स्टॉप पर एक हैंडसम लड़के को देखा
और मोहित होकर बोली-“I LOVE YOU.”
लड़के ने लड़की के सर पर उसी का दुपट्टा रखा
और बोला- “राम का नाम जपा करो” प्यार मुहब्बत में कुछ नहीं रखा।
इस कागज़ पर गायत्री मंत्र लिखकर दे रहा हूं, इसे सोने से पहले रोज पढ़ लिया करो।
(लड़के ने कागज़ लिखकर लड़की को पकड़ाया, बस आई और वो निकल गया)
शर्मिन्दा लड़की ने कागज़ खोलकर देखा तो उसमे लिखा था- “अक्ल की अंधी, पिटवाएगी क्या ?
पीछे मेरी बीवी खड़ी थी। ये मेरा मोबाइल नंबर है। सेव कर ले।
फोन पर बात करेंगे, और हां… I LOVE U 2”