फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: टीचर- बाल्टी का सारा पानी पीने पर तुमने गधे से क्या सीखा? राजू ने दिया गजब का जवाब

Thu, 05 Jun 2025 09:52 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes In Hindi: अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Hindi Jokes: सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Viral Jokes) लेकर आए हैं, जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे....

टीचर (राजू से)- गधे के सामने एक बोतल दारु और एक बाल्टी पानी रखा हो
तो वो क्या पिएगा?
राजू- सर दारु 
टीचर- गधा सारा पानी पिएगा, अब बताओ इससे तुमने क्या सीखा?
राजू- जो दारु नहीं पीता वो गधा है
टीचर बेहोश.....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
बस कंडक्टर ने यात्रियों से कहा- भाइयों गेट पर मत लटको अंदर आ जाओ
किसी ने नहीं सुना
बस कंडक्टर ने फिर कहा- तुम्हें अपनी बीवी की कसम, अंदर आ जाओ
ये सुनते ही जो सीट पर बैठे थे, वो भी गेट पर लटक गए......
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
डॉक्टर- कहिए कैसे आना हुआ।
मरीज- डॉक्टर साहब लिवर में बहुत दर्द हो रहा है।
डॉक्टर- शराब पीते हो?
मरीज- जी बिल्कुल पर छोटा पैक ही बनाना...

गोलू एक पड़ोसी से- मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं
पड़ोसी- कितना कमा लेते हो?
गोलू- 20 हजार रुपये प्रतिमाह
पड़ोसी- मैं अपनी बेटी को 15 रुपये प्रति माह पॉकेट मनी देता हूं
गोलू- मैं भी तो उसी को जोड़कर ही तो बता रहा हूं...

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
दामाद- आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा
सास- ऐसा क्यों?
दामाद - मोहल्ले वालों के ताने सुनकर थक गया हूं
रोज कहते हैं कि ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं.....


Funny Chutkule: डॉक्टर- आपकी सेहत खराब क्यों हो रही है? चिंटू का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- 15 फलों के नाम बताओ 
सुरेश- आम, केला, अमरूद 
टीचर - शाबाश, 12 और फलों के नाम बताओ 
सुरेश- जी, एक दर्जन केले
फिर क्या सुरेश की खूब पिटाई हुई......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें