Funny Hindi Jokes: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला....
लड़की ने फेसबुक पर लिखा- 'धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना'
थोड़ी देर बाद लड़के का कमेंट आया- धीरे-धीरे ही आ रहा था,
तेरे मोहल्ले वालों ने चोर समझकर पीट दिया......
ट्रेन में सफर करते लड़के ने पास में बैठी लड़की से पूछा-
क्या मैं आपके पास पड़ी बोरी पर बैठ जाऊ?
लड़की- नहीं, खरबूजे फट जाएंगे
लड़का- अच्छा तो इसमे खरबूजे हैं?
लड़की- नहीं, इसमें कील है
खरबूजे तो आप के फटेंगे.....