फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: सुंदर लड़की से हंस हंसकर बात कर रहा था पति, फिर जो हुआ जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Sun, 23 Apr 2023 03:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Majedar Chutkule - फोटो : अमर उजाला
Today Funny Jokes: अगर आप हमेशा सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसना शुरू कर दीजिए। वर्तमान समय की भागमभाग जिंदगी में इंसान मानसिक तनाव का शिकार हो जाता है, जिसकी वजह से इंसान कई बीमारियों का शिकार हो जाता है। मानसिक तनाव और चिंता से बचने के लिए इंसान को हंसते रहना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 

दो सहेलियां कई दिनों बाद मिलीं।
पहली- क्यों तेरे पति के तो सामने के दांत ही नहीं हैं।
दूसरी- क्या बताऊं बहन.. 2020 में शादी तय हुई तब कोविड था इसलिए ये मास्क लगाकर देखने आए थे।
पहली- फिर शादी के समय नहीं देखा? 
दूसरी- तब (2021 )भी कोविड था, और शादी के लिए केवल दो घंटे की अनुमति मिली थी।
अब तू ही बता इतने कम समय में मैं मेकअप करती या इनके दांत देखती?
विज्ञापन

2 of 5
Majedar Chutkule - फोटो : iStock
पार्टी में सुंदर लड़की से पति हंस हंस कर बातें कर रहा था
तो पति के पास पत्नी आई और बोली- चलिए, घर चल कर में आपकी चोट पर lodex लगा दूंगी।
पति पर मुझे चोट कहां लगी है।
पत्नी- अभी हम घर भी कहां पहुंचे हैं?
पत्नी की बात सुनकर पति को अभी से दर्द महसूस होने लगा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Majedar Chutkule - फोटो : iStock
एक अंकल ने पप्पू से पूछा - पढ़ाई कैसी चल रही है...? 
पप्पू ने जवाब दिया- अंकल, समंदर जितना सिलेबस है, नदी जितना पढ़ पाते हैं, 
बाल्टी भर याद होता है, गिलास भर लिख पाते हैं, 
चुल्लू भर नंबर आते हैं, उसी में डूब कर मर जाते हैं...!



Viral Jokes: इन वायरल जोक्स को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार जोक्स

4 of 5
Majedar Chutkule - फोटो : iStock
रामू (डॉक्टर से)- डॉक्टर साहब, जब मैं सोता हूं तो सपने में बंदर फुटबॉल खेलते हुए दिखाई देते हैं।
डॉक्टर- तुम ये गोली रात को खाना खाने के बाद और सोने से पहले खा लेना।
रामू- कल से खाऊंगा क्योंकि आज तो फाइनल मैच है।

Jija Sali Jokes: साली साहिबा ने जीजाजी से पूछ लिया ऐसा सवाल, जवाब सुनकर पत्नी ने किया बवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Majedar Chutkule - फोटो : iStock
भोलू- एक दर्जी के पास गया... 
भोलू - पैंट की सिलाई कितनी है? 
दर्जी - 200 रुपये... 
भोलू - और निक्कर की...? 
दर्जी - 50 रुपये... 
भोलू (कुछ देर सोचकर) - तो फिर निक्कर ही सिल दो, बस लंबाई पैरों तक कर देना...!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें