Today Funny Jokes: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
उर्दू की खूबसूरती देखिए
मैंने सुबह-सुबह लखनऊ फोन पर एक मित्र से पूछा – क्या कर रहे हो मित्र?
बोला- अभी मैं बड़ी शिद्दत से इज्जतों-अजमत की डोर को, बेपनाह उलझनों की गिरफ्त से आजाद करने की कशमकश में मुब्तिला हूं।
मैंने कहा- समझा नहीं।
बोला- पाजामे के नाड़े में गांठ पड़ गई है वही खोल रहा हूं।