फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पलटू की बात सुनकर दुकानदार ने उठा लिया लठ, फिर जो हुआ जानकर लगाने लगेंगे ठहाके

Thu, 31 Oct 2024 10:43 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
Today Funny Chutkule in Hindi: पलटू-दुकानदार के मजेदार जोक्स के साथ ही आज जोक्स के इस खजाने में पति-पत्नी और मैडम-नौकर के भी चुटकुले हैं। इन चटपटे चुटकुलों (Majedar Jokes in Hindi) को पढ़कर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। यह मजेदार जोक्स ट्रेंडिंग भी हैं, जो आपको हंसा हंसाकर लोटपोट कर देंगे। वैसे भी सेहत के लिए हंसना फायदेमंद माना जाता है। चढ़िए फिर पढ़ते हैं और हंसते हैं...

पति शाम को बहुत उदास होकर घर लौटा
पत्नी- क्या हुआ जी...?
पति- आज हमारे ऑफिस की बिल्डिंग गिर गई और सारे लोग मर गए...!
पत्नी- तो आप कैसे बचे...?
पति- मैं सिगरेट पीने बाहर गया हुआ था...!
पत्नी- चलो शुक्र है भगवान का...!
थोड़ी देर में ही टीवी पर खबर आने लगी कि सरकार ने सभी मृतकों के परिवार वालों को 1-1 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है...!
पत्नी गुस्से में- ना जाने तुम्हारी ये सिगरेट की आदत कब छूटेगी...?
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पलटू- अंकल, मुझे पीएचडी की डिग्री मिल गई है, अब आप मेरा उधारी वाला खाता निकालो।
दुकानदार- अरे बहुत अच्छा, आज सारा हिसाब चुकता करोगे क्या?
पलटू- नहीं अंकल, बस खाते में मेरे नाम के आगे डॉक्टर लगा दो।
पलटू-  की बात सुनकर दुकानदार ने लट्ठ उठाकर उसको जमकर कूटा।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पत्नी- सूजी के हलवे में चीनी कम है...!
पति- लेकिन ये तो उपमा बनाया था मैंने...!
पत्नी- अच्छा, फिर नमक ज्यादा है उपमा में...!
पति बेहोश...!

Jokes in Hindi: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
संजू बैंक में पैसे जमा करवाने गया...!
कैशियर- आपके सारे नोट नकली हैं...
संजू - तुम्हें क्या फर्क पड़ता है जमा तो मेरे अकाउंट में ही होने हैं ना...!

Chutkule in Hindi: मास्टर जी- तुमने कभी कोई नेक काम किया है? पप्पू का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
नौकर- मैडम घर में मेहमान आए हैं, शरबत बनाने के लिए नींबू नहीं है, क्या करूं...?
मैडम- अरे डरता क्यों है, न्यू विम बार में 100 नींबुओं की शक्ति है, डाल दे दो बूंद...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें