फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: सास और बहू के मजेदार चुटकुले पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स

Sun, 12 Jun 2022 01:39 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay
Today Funniest Jokes: इन दिनों भागदौड़ में भरी जिंदगी में लोग इतने परेशान रहते हैं कि जल्द ही मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं। इसलिए हमें इससे बचने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। इंसान को हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि दफ्तर, घर या दोस्तों के साथ कभी भी हंसी मजाक कर सकता है और हंस सकता है। किसी से बात करते समय हमारे अंदर जितनी ऑक्सीजन जाती है उससे छह गुना ज्यादा ऑक्सीजन हंसने से पहुंचती है। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला... 

सास- जब मैं प्रेगनेंट थी, तब जो-जो खाती थी। आज वो मेरे बेटे की मनपसंद चीज है
बहू- मां जी, जो भी कहिए....लेकिन आपको ऐसे टाइम में कम से कम दारू से तो परहेज रखना चाहिए था।
विज्ञापन

2 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay

चिंटू ने गर्लफ्रेंड को फोन लगाया पर फोन नहीं लगा, फिर लेटर लिखा।
गर्लफ्रेंड- तुम फोन नहीं कर सकते थे? 
चिंटू- फोन किया था...तो आवाज आई ट्राई लेटर इसलिए पत्र लिखा। 
विज्ञापन

3 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
पुलिस- घर में मालिक के होते हुए तुमने चोरी कैसे की? 
चोर- साहब... आपकी नौकरी भी अच्छी है और सैलरी भी...फिर आप चोरी सीखकर क्या करोगे?

4 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी-  सुनो आजकल चोरियां बहुत हो रही हैं।
धोबी ने हमारे दो तौलिए चुरा लिए हैं।
पति- कौन से तौलिए?
पत्नी- अरे वही जो हम नैनीताल के होटल से उठाकर लाए थे।
विज्ञापन

5 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर संता से- ऑपरेशन से पहले मरीज को बेहोश क्यों किया जाता है?
संता- अगर बेहोश नहीं किया और मरीज ऑपरेशन करना सीख गया, तो डॉक्टरों को कौन पूछेगा।
जवाब सुनकर टीचर बेहोश
विज्ञापन

6 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- अगर मैं तुम्हें छोड़कर चली गई, तो तुम क्या करोगे?
पति- मैं तो पागल हो जाऊंगा।
पत्नी- मतलब दूसरी शादी तो नहीं करोगे?
पति- पागल कुछ भी कर सकता है।
विज्ञापन

7 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
मोहन- डॉक्टर साहब, मुझे एक समस्या है...! 
डॉक्टर- क्या...? 
मोहन- बात करते वक्त मुझे आदमी दिखाई नहीं देता...! 
डॉक्टर- और ऐसा कब होता है...? 
मोहन- फोन पर बात करते वक्त...! 
डॉक्टर सुनते ही हुआ बेहोश...
विज्ञापन

8 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
एक लड़का एक लड़की को प्रपोज करता है.
लड़की- तुम्हारी योग्यता क्या है? हिंदी में बताओं..
लड़का- नेत्र चाय नेत्र
लड़की- अब ये कौन-सा कोर्स है?
लड़का- आई टी आई....
लड़की बेहोश है...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें