मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
पत्नी- हैलो! कहां हो?
पति- याद है, पिछली दीपावली पर हम एक ज्वैलरी की दुकान में गये थे…
जहां तुम्हें एक हार पसंद भी आ गया था।
पत्नी- हां, याद आया…
पति- और उस समय मेरे पास पैसे नहीं थे।
पत्नी (खुशी से)- हां हां याद है।
पति- और फिर मैंने कहा था कि ये हार एक दिन मैं तुम्हें लेके दूंगा।
पत्नी- हां हां हां बहुत अच्छी तरह से याद है।
पति- तो बस उसी की बगल वाली दुकान में बाल कटवा रहा हूं, थोड़ा लेट आऊंगा।