फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: बेटा- मुझे शादी नहीं करनी, सभी औरतों से डर लगता है, बाप ने दिया गजब का जवाब, पढ़िए ऐसे ही मजेदार जोक्स

Tue, 22 Mar 2022 08:25 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay
इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो आपके चेहरे की चमक बरकरार रहती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसने हम मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभी बीमारियों से बच सकते हैं। हमें हंसने के लिए किसी खास मौके या समय की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि दिन में समय निकालकर हम कभी भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पत्नी- तुम बहुत स्वार्थी हो 

पति- भगवान के वास्ते अब बताओ भी, हुआ क्या है? 

पत्नी- जो तुम्हारे लैपटॉप में एक फोल्डर है, तुम उसका नाम Our Documents भी तो रख सकते थे न.... 

पति- अब पति ने माइक्रोसॉफ्ट को मोडिफिकेशन के लिए मेल किया है। 
विज्ञापन

2 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay

बेटा-मुझे शादी नहीं करनी! मुझे सभी औरतों से डर लगता है!
पिता- कर ले बेटा! फिर एक ही औरत से डर लगेगा, बाकी सब अच्छी लगेंगी
विज्ञापन

3 of 8
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

लड़की देखने हरीश सपरिवार पहुंचा।

उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी।

लड़की वालों ने कहा, 'सीमा की आवाज कोयल जैसी है,

उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है, चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है।

हरीश ने कहा, 'जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं?

4 of 8
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
एक हैंडसम लड़का क्लास में आया।

और सारी लड़किया देखते ही दीवानी हो गईं।

लेकिन फिर लड़के ने आते ही कुछ ऐसा कहा कि लड़कियां बेहोश हो गईं।

सोचो क्या कहा होगा?

थोड़ी जगह देना बहन जी।

झाड़ू लगानी है, हाय रे बेरोजगारी।
विज्ञापन

5 of 8
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
एक पति ने अपनी पत्नी को दिल की बात बताई... 

कहा - तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है 

पत्नी - कौन सा फायदा? 

पति - मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई।
विज्ञापन

6 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay
आधी रात को एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के घर का दरवाजा खटखटाया... 

ममता- कौन है? 

लड़का- मैं हूं?

ममता- मैं कौन? 

लड़का अरे बेवकूफ, तू ममता और कौन। 
विज्ञापन

7 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

पति पत्नी से- तुम बाहर जाती हो तो मुझे डर लगा रहता है।

पत्नी- मैं जल्दी आ जाऊंगी।

पति- इसी बात का तो डर लगा रहता है। 
विज्ञापन

8 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
लड़के वाले लड़की देखने आए

लड़के वाले - आपकी लड़की का क्या नाम है?

लड़की वाले - हमारी प्यारी, सबकी प्यारी, रामप्यारी

लड़की वाले - आपके लड़के का क्या नाम है?

लड़के वाले - हमारा पी, आपका पी, सबका पी, पप्पू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें